कांग्रेस के गढ़ में ‘मशाल’ की एंट्री! मारेगांव में आपसी कलह से नेता हैरान, BJP को मिलेगा फायदा?
Bank Representative Election Maregaon: मारेगांव कांग्रेस में बड़ी फूट! बैंक प्रतिनिधि चुनाव में एक गुट उबाठा के साथ। पूर्व विधायक वामनराव कासावार और नरेंद्र पाटिल ठाकरे के बयानों से गरमाई राजनीति।
- Written By: प्रिया जैस
वर्धा न्यूज
Maregaon Congress Dispute: मारेगांव तहसील में हर चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। जिसमें ग्राम पंचायत से लेकर जिला परिषद पंचायत समिति बाजार समिति तक कांग्रेस का ही कब्जा रहा है। इतना सब कुछ रहते हुए भी कांग्रेस का एक गुट उबाठा को साथ देने के साफ चित्र नजर आ रहे हैं। जिस वजह से आने वाले चुनाव में कांग्रेस को चूना लग सकने की बात कही जा रही है।
बैंक प्रतिनिधि के चुनाव फिलहाल चल रहे है। जिसमें कांग्रेस का एक गुट उबाठा को मदद करते नजर आ रहा है। एक हिसाब से देखा जाए तो केंद्र से लेकर राज्य तक कांग्रेस माइनस होती नजर आ रही है। भाजपा ने कांग्रेस को पछाड़ते हुए रख दिया है। कांग्रेस पार्टी एक जुट होकर भाजपा से लड़ने की बजाए आपस में उलझ रही है।
मारेगांव में कांग्रेस कमजोर
जिस वजह से अनेक जगहों पर कांग्रेस कमजोर होती नजर आ रही है। कुछ ऐसा ही खेल मारेगांव में दिख रह है। 1950 के जनपथ के दौर से अबतक पंचायत समिति जिला परिषद बाजार समिति में कांग्रेस का ही झंडा लहराता नजर आया है। पर अब आपसी मतभेद के चलते कांग्रेसी आपस में भिड़ते नजर आ रहे है। जिस से छोटे कार्यकर्ता सकते में पड़ चुके है।
सम्बंधित ख़बरें
पिंपरी-चिंचवड़ में 60 करोड़ का कथित उपसूचना घोटाला, कार्रवाई नहीं होने पर उठे सवाल
पुणे में पति की हैवानियत: बेटा न होने पर पत्नी पर एसिड अटैक का आरोप, 15 दिन तक घर में रखा बंद
वर्धा में दर्दनाक हादसा: तबेले में बैल के हमले से किसान की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम
वर्धा में बढ़ रही आत्महत्याएं: चिंता बढ़ाने वाले आंकड़े! 24 घंटे में 3 ने लगाई फांसी, एक ने खाया जहर
मारेगांव तहसील आदिवासी बहुल तहसील होकर इन आदिवासियों ने हमेशा ही कांग्रेस का साथ दिया है। उसी तरह अल्पसंख्यकों ने भी कांग्रेस का दामन नहीं छोड़ा है। पर अब समाज का ओबीसी कस्बा राजनीतिक पार्टियों में गोटिया सरकाता नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें – Congress और VBA ने किया गठबंधन का ऐलान, बीएमसी चुनाव के लिए हुआ सीटों का बंटवारा
साथ बैठकर बात करेंगे
बात सही ही है एक दिन मारेगांव तहसील के सारे कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक लेकर नाराजगी दूर की जाएगी।
– वामनराव कासावार, कांग्रेस पूर्व विधायक वणी विस क्षेत्र
युति होती है तो उबाठा को मदद
मैं कांग्रेस पार्टी के साथ हूं। जिसका उसका प्रश्न है हम सांसद प्रतिभा धानोरकर के साथ हैं और आगे रहेंगे युति होती है तो उबाठा को मदद करेंगे जो आज कांग्रेस में रहकर उबाठा को मदद करने वालों पर क्या निर्णय लेना है वह सांसद देखेंगे।
– नरेंद्र पाटिल ठाकरे, पूर्व कृषि उत्पन्न बाजार समिति सभापति मारेगांव
- नवभारत के लिए वर्धा से उमर शरीफ की रिपोर्ट
