राज्य कर्मचारियों के समान वेतनमान की मांग, वर्धा में ST कामगारों ने किया जोरदार आंदोलन
MSRTC Employees Protest: महाराष्ट्र एसटी कामगार संयुक्त कृति समिति के नेतृत्व में कर्मचारियों ने वेतन विसंगति और वर्षों से लंबित महंगाई भत्ते के भुगतान को लेकर विभागीय कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
- Written By: केतकी मोडक
आंदोलन प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)
MSRTC Employees Protest In Wardha: महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। यह आंदोलन महाराष्ट्र एसटी कामगार संयुक्त कृति समिति के नेतृत्व में विभागीय कार्यालय के समक्ष आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अधिकारियों को मांगों का ज्ञापन भी सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई कि राज्य परिवहन महामंडल के कर्मचारियों को राज्य शासन के कर्मचारियों के समान वेतनमान लागू किया जाए, कर्मचारियों का कहना है कि वर्ष 2016-2020 के श्रमिक समझौते के तहत घोषित पैकेज में वार्षिक वेतन वृद्धि की दर 3 प्रतिशत के बजाय 2 प्रतिशत तथा मकान किराया भत्ता (एचआरए) 8, 16 और 24 प्रतिशत के स्थान पर 7। 14 और 21 प्रतिशत कर दिया गया था।
6 साल का एरियर अटका
बाद में नवंबर 2021 से पूर्ववत दरें लागू कर दी गई, लेकिन अप्रैल 2016 से अक्टूबर 2021 तक की बकाया राशि अब तक नहीं दी गई है। आंदोलन में अतुल गौरखेड़े, शम्मी पठाण, प्रमोद गुंडतवार, श्रीकांत ढेपे, राहुल मुन, विलास राऊत, प्रदीप शेंडे, प्रफुल्ल लोनगाडगे, प्रशांत लोखंडे, राहुल ढगे, मधुकर शिवणकर, प्रमोद नगराळे सहित संयुक्त कृती समिति के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में 9 जुलाई को होगा संतों की पालकी का आगमन, मनपा ने तैयारियों को लेकर कसी कमर; दिए कड़े निर्देश
अस्पतालों में स्ट्रेचर-व्हीलचेयर तो हैं, पर चलाने वाले गायब! खुद स्ट्रेचर खींचने को मजबूर मरीजों के परिजन
यवतमाल में DHO कार्यालय पर महिला परिचारिकाओं का प्रदर्शन, 26,000 रुपये प्रतिमाह वेतन देने की मांग
मुंबई की 575 किमी सड़कें हुईं कंक्रीट, बारिश के बाद अक्टूबर में फिर शुरू होगा काम
यह भी पढे़ं:- पुणे में 9 जुलाई को होगा संतों की पालकी का आगमन, मनपा ने तैयारियों को लेकर कसी कमर; दिए कड़े निर्देश
राज्य बजट में विशेष प्रावधान करने की मांग
कर्मचारियों ने वर्ष 2018 से लंबित महंगाई भत्ते की बकाया राशि का भुगतान करने, श्रमिक समझौते के प्रावधानों के अनुसार राज्य कर्मचारियों की तरह 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता पिछली बकाया राशि सहित देने तथा मकान किराया भत्ता भी बकाया सहित लागू करने की मांग की। इसके अलावा अन्य राज्यों की तर्ज पर एसटी महामंडल के लिए राज्य बजट में विशेष प्रावधान करने तथा महामंडल की केंद्रीय कार्यशालाओं में नई बसों के निर्माण के लिए चेसिस उपलब्ध कराकर स्वामित्व वाली बसों का निर्माण कराने की मांग भी उठाई गई।
