पुणे में 9 जुलाई को होगा संतों की पालकी का आगमन, मनपा ने तैयारियों को लेकर कसी कमर; दिए कड़े निर्देश

Pune Palkhi Sohala: संत ज्ञानेश्वर महाराज और संत तुकाराम महाराज की पालकी के 9 जुलाई को पुणे आगमन को लेकर मनपा सतर्क। वारकरियों की सुविधा के लिए सड़कों की मरम्मत, पानी और स्वास्थ्य व्यवस्था के निर्देश।
PMC gears up for Sant Dnyaneshwar & Sant Tukaram Maharaj Palkhi arrival in Pune on July 9, 2026. Heavy directives issued for roads, water, sanitation, & medical care.
पुणे मनपा (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Pune Palkhi Sohala 2026 Sant Dnyaneshwar Maharaj: श्री संत ज्ञानेश्वर महाराज एवं श्री संत तुकाराम महाराज की पालकी का पुणे शहर में 9 जुलाई 2026 को आगमन होने जा रहा है। इस पृष्ठभूमि में पुणे मनपा प्रशासन ने पालकी मागों का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं।बैठक में पालकी मार्गों की सड़क मरम्मत, अतिक्रमण हटाने, मुक्काम स्थलों की सुरक्षा, पेयजल आपूर्ति, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं तथा आपदा प्रबंधन संबंधी व्यवस्था की समीक्षा की गई।

येरवडा-धानोरी, औंध-बाणेर, भवानी पेठ और हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालयों में सुसज्ज आपदा प्रबंधन कक्ष स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। मनपा प्रशासन ने नालों और कल्वर्ट की सफाई, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने तथा पालखी मार्ग पर स्थित सभी चैंबरों की जांच कर उन पर सुरक्षा जालियां लगाने का निर्देश दिए हैं।

वारकरियों को न हो किसी भी प्रकार की परेशानी

साथ ही मार्ग पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। वारकरियों की सुविधा के लिए विश्राम केंद्र, स्वच्छ पेयजल, मोबाइल शौचालय, आपातकालीन चिकित्सा इकाइयां और चलित दवाखाने उपलब्ध कराए जाएंगे।

विद्युत आपूर्ति निर्वाध रखने तथा पूरे मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पुलिस विभाग के साथ समन्वय किया जाएगा। पालखी दर्शन के लिए बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण तथा अग्निशमन सुविधाओं की व्यवस्था भी की जाएगी।

इसके अलावा पालखी मार्ग पर मौजूद अतिक्रमण और अन्य बाधाओं को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। पुणे  मनपा प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि पालखी आगमन से पहले सभी तैयारियां पूर्ण कर वारकरियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुगम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com