पुणे में 9 जुलाई को होगा संतों की पालकी का आगमन, मनपा ने तैयारियों को लेकर कसी कमर; दिए कड़े निर्देश
Pune Palkhi Sohala: संत ज्ञानेश्वर महाराज और संत तुकाराम महाराज की पालकी के 9 जुलाई को पुणे आगमन को लेकर मनपा सतर्क। वारकरियों की सुविधा के लिए सड़कों की मरम्मत, पानी और स्वास्थ्य व्यवस्था के निर्देश।
- Written By: रूपम सिंह
पुणे मनपा (सोर्स-सोशल मीडिया)
Pune Palkhi Sohala 2026 Sant Dnyaneshwar Maharaj: श्री संत ज्ञानेश्वर महाराज एवं श्री संत तुकाराम महाराज की पालकी का पुणे शहर में 9 जुलाई 2026 को आगमन होने जा रहा है। इस पृष्ठभूमि में पुणे मनपा प्रशासन ने पालकी मागों का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं।बैठक में पालकी मार्गों की सड़क मरम्मत, अतिक्रमण हटाने, मुक्काम स्थलों की सुरक्षा, पेयजल आपूर्ति, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं तथा आपदा प्रबंधन संबंधी व्यवस्था की समीक्षा की गई।
येरवडा-धानोरी, औंध-बाणेर, भवानी पेठ और हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालयों में सुसज्ज आपदा प्रबंधन कक्ष स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। मनपा प्रशासन ने नालों और कल्वर्ट की सफाई, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने तथा पालखी मार्ग पर स्थित सभी चैंबरों की जांच कर उन पर सुरक्षा जालियां लगाने का निर्देश दिए हैं।
वारकरियों को न हो किसी भी प्रकार की परेशानी
साथ ही मार्ग पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। वारकरियों की सुविधा के लिए विश्राम केंद्र, स्वच्छ पेयजल, मोबाइल शौचालय, आपातकालीन चिकित्सा इकाइयां और चलित दवाखाने उपलब्ध कराए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
अस्पतालों में स्ट्रेचर-व्हीलचेयर तो हैं, पर चलाने वाले गायब! खुद स्ट्रेचर खींचने को मजबूर मरीजों के परिजन
यवतमाल में DHO कार्यालय पर महिला परिचारिकाओं का प्रदर्शन, 26,000 रुपये प्रतिमाह वेतन देने की मांग
मुंबई की 575 किमी सड़कें हुईं कंक्रीट, बारिश के बाद अक्टूबर में फिर शुरू होगा काम
पुणे एयरपोर्ट पर नया नियम लागू, 15 मिनट से अधिक रुकने वाले वाहनों पर 500 रुपये जुर्माना
यह भी पढ़ें:- पुणे एयरपोर्ट पर नया नियम लागू, 15 मिनट से अधिक रुकने वाले वाहनों पर 500 रुपये जुर्माना
विद्युत आपूर्ति निर्वाध रखने तथा पूरे मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पुलिस विभाग के साथ समन्वय किया जाएगा। पालखी दर्शन के लिए बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण तथा अग्निशमन सुविधाओं की व्यवस्था भी की जाएगी।
इसके अलावा पालखी मार्ग पर मौजूद अतिक्रमण और अन्य बाधाओं को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। पुणे मनपा प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि पालखी आगमन से पहले सभी तैयारियां पूर्ण कर वारकरियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुगम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।
