-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Thieves Caught Roaming On Stolen Two Wheeler Confessed 3 Crimes Stole Goods 2 Lakh
चोरी की दोपहिया पर घूमते धराए चोर, 3 वारदातें कबूलीं, 2.22 लाख के माल पर हाथ साफ
- Written By: प्रिया जैस
इमामवाड़ा पुलिस ने गश्त के दौरान नाबालिग सहित 2 चोरों को चोरी के दोपहिया वाहन पर घूमते दबोचा। गिट्टीखदान थानांतर्गत पेंशननगर इलाके में चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर 2.22 लाख रुपये का माल चोरी कर लिया।

नागपुर पुलिस की कार्रवाई (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur Crime: इमामवाड़ा पुलिस ने गश्त के दौरान नाबालिग सहित 2 चोरों को चोरी के दोपहिया वाहन पर घूमते दबोचा। आरोपियों ने 3 वारदातों को अंजाम देना कबूला है। पकड़ा गया आरोपी पांचनल चौक, रामबाग निवासी रितेश उर्फ दद्दू अश्वजीत वानखेड़े (21) और एक नाबालिग है। डीबी स्क्वाड देर रात परिसर में गश्त कर रहा था। टीबी वार्ड परिसर में पुलिस ने दोनों आरोपियों को बिना नंबर प्लेट के वाहन पर जाते देखा।
संदेह के आधार पर उन्हें रोका गया। गाड़ी के बारे में पूछताछ करने पर आरोपी घबरा गए। पुलिस ने गाड़ी का रिकॉर्ड खंगाला तो 29 जुलाई की रात अजनी थानांतर्गत बालकृष्णनगर से चोरी होने का पता चला। अजनी थाने में शिकायत दर्ज थी। पुलिस को आरोपियों के पास लैपटॉप और टीवी भी बरामद हुआ। आरोपियों ने एमआईडीसी थाना क्षेत्र के एक घर में सेंध लगाने की जानकारी दी।
अजनी थाने में दर्ज सेंधमारी की वारदात में भी रितेश फरार था। पुलिस ने आरोपियों से 95,000 रुपये का माल जब्त किया है। आगे की जांच अजनी पुलिस कर रही है। इंस्पेक्टर हृदयनारायण यादव, एपीआई गणेश पवार, पीएसआई शैलेश ठवरे, हेडकांस्टेबल संदीप बोरसरे, अमित पात्रे, भगवती कुमार ठाकुर, चंद्रशेखर कौरती, रंजीत सकरवार, जितेंद्र चौधरी और कैलाश काठुले ने यह कार्रवाई की।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
यह भी पढ़ें – Gold की तरह बढ़ रहा Platinum, ऑल टाइम हाई चलकर बढ़ा रेट, युवाओं की बनी पहली पसंद
2.22 लाख के माल पर हाथ साफ
गिट्टीखदान थानांतर्गत पेंशननगर इलाके में चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर 2.22 लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। पुलिस ने शिवकुमार पचकवड़ी धुर्वे (52) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। विगत 20 अगस्त को शिवकुमार के पिता का देहांत हो गया। वे घर पर ताला लगाकर अंत्यविधि के लिए परिवार के साथ लखनादौन चले गए।
इसी बीच चोरों ने ताला और कुंडी तोड़कर बेडरूम की अलमारी में रखे नकद 1.20 लाख रुपये, सोने-चांदी के जेवर और लैपटॉप चोरी कर लिया। 28 अगस्त को एक रिश्तेदार ने उन्हें घर में चोरी होने की जानकारी दी। बुधवार को शिवकुमार नागपुर लौटे और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।
Thieves caught roaming on stolen two wheeler confessed 3 crimes stole goods 2 lakh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














