विधायक पडलकर के खिलाफ शरद पवार गुट का हल्लाबाेल, हिंगनघाट में हुआ नारेबाजी
Wardha News: हिंगनघाट में एनसीपी ने भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर के खिलाफ प्रदर्शन किया। जयंत पाटिल को लेकर अपमानजनक बयान के विरोध में शिकायत दर्ज कराई गई। साथ ही पडलकर पर कार्रवाई की मांग भी की।
- Written By: आकाश मसने
हिंगनघाट में प्रदर्शन करते शरद पवार की पार्टी के नेता (फोटो नवभारत)
Sharad Pawar Faction Protests In Hinganghat: भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर द्वारा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के विरोध में एनसीपी शरद पवार गुट ने तीव्र प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन वर्धा जिले के हिंगनघाट शहर के मोहता चौक में हुआ। इसके बाद पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराते हुए पडलकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश महासचिव अतुल वांदिले ने किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की संस्कृति में राजनीतिक विरोधियों का सम्मान करना हमेशा परंपरा रही है। लेकिन वर्तमान राजनीतिक हालात में कुछ लोगों को विकृत बयानबाजी की खुली छूट मिल रही है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
राज्य की सांस्कृतिक मर्यादा को ठेस पहुंचाने की कोशिश
वांदिले ने आगे कहा कि राजारामबापू पाटिल एक स्वतंत्रता सेनानी और विकासशील नेता थे। उनकी विरासत को उनके बेटे जयंत पाटिल ने जिम्मेदारी से आगे बढ़ाया। ऐसे समर्पित परिवार के खिलाफ अपमानजनक बयानबाजी करना राज्य की सांस्कृतिक मर्यादाओं को ठेस पहुँचाने जैसा है। यदि ऐसे लोगों को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का समर्थन प्राप्त है, तो यह निंदनीय है।
सम्बंधित ख़बरें
वो नेता जिसने राजनीति की स्पीड और देश का नक्शा दोनों बदल दिया! नितिन गडकरी कैसे बने ‘द हाईवे मैन ऑफ इंडिया’
MP News: इंदौर के राजबाड़ा पर कांग्रेस का महा-संग्राम, ‘पानी दो, महापौर इस्तीफा दो’ के नारों से गूंजा शहर
‘यूपी में सपा सरकार बनते ही केंद्र से गिर जाएगी मोदी सरकार’, अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
वर्धा में ट्रांसफर के बदले 20 हजार की रिश्वत मांगने वाला रापनि का सीनियर क्लर्क एसीबी के हत्थे चढ़ा
यह भी पढ़ें:- फिर उठी आष्टी को तहसील बनाने की मांग, शिवसैनिक पहुंचे मंत्री जायसवाल के पास, 25 से जारी है संघर्ष
इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रमुख रूप से तालुका अध्यक्ष विनोद वानखेड़े, शहराध्यक्ष बालू वानखेड़े, शहर कार्याध्यक्ष अमोल बोरकर, जिल्हा सरचिटणीस दशरथ ठाकरे, पूर्व नगरसेवक मोहम्मद रफिक सहित कई पदाधिकारी, महिला और युवा कार्यकर्ता शामिल थे।
क्या बोले थे विधायक पडलकर?
सांगली ज़िले में एक रैली में, भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर ने शरद पवार की पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री जयंत पाटिल पर अपमानजनक हमला बोला। पडलकर ने कहा कि जयंत पाटिल एक नासमझ आदमी हैं। वह राजाराम बापू पाटिल के बेटे नहीं हो सकते; ज़रूर उनमें कुछ गड़बड़ है। पडलकर की इस टिप्पणी से काफ़ी विवाद हुआ।
