वर्धा: हिंगनघाट मंडी में सोयाबीन के दामों में भारी उछाल, 7,500 प्रति क्विंटल पहुंचा भाव; किसानों को बंपर मुनाफ
Soybean Price Hike: वर्धा की हिंगनघाट कृषि मंडी में सोयाबीन के दाम उछलकर 7,500 प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। स्टॉक रखने वाले किसानों और व्यापारियों को इस तेजी से भारी मुनाफा हो रहा है।
- Written By: रूपम सिंह
सोयाबीन (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Hinganghat Soybean Price Hike: राज्यभर में खरीफ सीजन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं, लेकिन इस वर्ष सोयाबीन बुवाई क्षेत्र में कमी आने की संभावना जताई जा रही है। बाजार में विभिन्न कंपनियों के सोयाबीन बीज बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन अपेक्षित मांग नहीं दिख रही है। दूसरी ओर कृषि उपज मंडियों में सोयाबीन की आवक कम होने से पीले सोयाबीन के दामों में भारी उछाल आया है।
हिंगनघाट कृषि उपज मंडी समिति में सोयाबीन का भाव बढ़कर 7,500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। सोयाबीन के दामों में आई इस तेजी का सबसे अधिक लाभ उन किसानों और व्यापारियों को हो रहा है, जिन्होंने अच्छी गुणवत्ता वाला सोयाबीन भंडारित कर रखा था। वर्तमान में बढ़ी कीमतों के कारण ऐसे किसानों और व्यापारियों को बेहतर मुनाफा मिल रहा है। इस वर्ष अतिवृष्टि और रोगों के प्रकोप के कारण सोयाबीन फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था। कई किसानों को फसल पूरी तरह नष्ट होने के कारण खेतों में रोटावेटर चलाकर रबी सीजन की तैयारी करनी पड़ी, जबकि कुछ किसानों को प्रति
एकड़ केवल एक-दो बोरी उत्पादन से ही संतोष करना पड़ा। स्थिति और गंभीर तब हो गई जब काले पड़े तथा खराब गुणवत्ता वाले सोयाबीन को निजी व्यापारियों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम दरों पर खरीदा। इससे किसानों में नाराजगी देखी गई।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर की ‘आपली बस’ ने पार किया 700 बसों का आंकड़ा, रोज 8 हजार ट्रिप और 2 लाख यात्रियों का सफर
Mumbai Metro Line : महा मुंबई मेट्रो ने बनाया नया रिकॉर्ड, 9 जुलाई को 3.65 लाख यात्रियों ने किया सफर
डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में काम करेंगी सुप्रिया सुले, ऑपरेशन तुतारी, राम मंदिर और खुशखबरी पर खुलकर की बात
सिंहस्थ परिक्रमा मार्ग: किसानों को मिलेगा दोगुना मुआवजा और 25% अतिरिक्त राशि, कलेक्टर आयुष प्रसाद का आश्वासन
किसानों का मानना है कि उन्हें उचित मूल्य नहीं मिल सका। इस बीच नाफेड के तहत खरीदी केंद्र भी देर से शुरू किए गए। 15 नवंबर से 5,328 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू हुई, लेकिन तब तक अधिकांश किसान अपना सोयाबीन बेच चुके थे। इसके अलावा नाफेड की जटिल शर्तों के कारण भी खरीदी को अपेक्षित प्रतिसाद नहीं मिला। परिणामस्वरूप अनेक किसानों को 3,500 से 4,000 रुपये प्रति क्विंटल के कम दाम पर ही सोयाबीन बेचना पड़ा।
यह भी पढ़ें:- वर्धा में आंधी-तूफान के साथ हुई बेमौसम बारिश; गर्मी से राहत, पर मंडी में भीगा क्विंटल अनाज
7,500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए भाव
हिंगनघाट पिछले तीन-चार दिनों में सोयाबीन के दामों में तेजी से वृद्धि हुई है। भाव सीधे 5 हजार रुपये से बढ़कर 7,500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। वर्तमान में बाजार में आने वाला अधिकतर सोयाबीन अच्छी गुणवत्ता का होने से 6 हजार से 7,500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच कारोबार हो रहा है।
