Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 11 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में काम करेंगी सुप्रिया सुले, ऑपरेशन तुतारी, राम मंदिर और खुशखबरी पर खुलकर की बात

Supriya Sule Operation Tutari: सुप्रिया सुले ने नासिक में मीडिया के सूत्रों, ऑपरेशन तुतारी, अंधविश्वास और लाडकी बहिन योजना के केवाईसी (KYC) मुद्दे पर सरकार को घेरा।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jul 11, 2026 | 03:39 PM

डोनाल्ड ट्रंप और सुप्रिया सुले (फोटो क्रेडिट-X)

Follow Us
Follow Us:

Supriya Sule Nashik Operation Tutari Rumors: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले ने राज्य की मौजूदा राजनीतिक हलचलों, मीडिया रिपोर्टों और सरकारी योजनाओं को लेकर महायुति सरकार पर तीखा और चौतरफा हमला बोला है। नासिक में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए सुले ने पिछले एक हफ्ते से मीडिया में चल रही ‘ऑपरेशन तुतारी’ और शरद पवार की एनडीए (NDA) के साथ जाने की खबरों पर जमकर तंज कसा।

उन्होंने हंसते हुए कहा कि मीडिया के काल्पनिक ‘सूत्र’ हमें रोज किसी न किसी नई पार्टी से जोड़ देते हैं, बस अभी तक महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) से नहीं जोड़ा है। इस अफवाहबाजी से परेशान होकर उन्होंने अपने नेताओं के ग्रुप में मजाक में एक संदेश भेजा था कि अब हम सब सीधे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में काम करेंगे। उन्होंने साफ किया कि जनता ने उन्हें पार्टियां तोड़ने के लिए नहीं बल्कि नीतियां बनाने के लिए चुना है।

लाडकी बहिन योजना की हो एसआईटी जांच

सांसद सुप्रिया सुले ने सरकार की महत्वाकांक्षी ‘लाडकी बहिन योजना’ में बड़े वित्तीय और प्रशासनिक घोटाले की आशंका जताते हुए इसकी विशेष जांच दल से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि राज्य की लगभग 8 लाख गरीब महिलाओं को केवल केवाईसी न होने के बहाने इस योजना के लाभ से बाहर कर दिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

Mumbai Metro Line : महा मुंबई मेट्रो ने बनाया नया रिकॉर्ड, 9 जुलाई को 3.65 लाख यात्रियों ने किया सफर

सिंहस्थ परिक्रमा मार्ग: किसानों को मिलेगा दोगुना मुआवजा और 25% अतिरिक्त राशि, कलेक्टर आयुष प्रसाद का आश्वासन

गड़चिरोली के सैकड़ों गांवों में श्मशानभूमि तक सड़क नहीं, बारिश में अंतिम संस्कार बना चुनौती

महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का कहर, मुंबई-नासिक हाईवे पर ढही रिटेनिंग वॉल, कसारा घाट में लगा जाम

सुले ने सवाल उठाया, “जब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में ही जन धन योजना शुरू हो चुकी थी और आज देश के हर घर में आधार कार्ड मौजूद है, तो फिर इन बहनों का आधार के जरिए डिजिटल केवाईसी क्यों नहीं किया जा सका?” उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की कर्जमाफी की तरह यह योजना भी केवल विज्ञापनों और घोषणाओं तक सीमित है। उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशीली दवाओं की लत और पुणे में कानून व्यवस्था की बदहाली पर भी गहरी चिंता जताई।

ये भी पढ़ें- ‘कवच टावर’ पर चढ़े स्टेशन मास्टर, सोलापुर के होटगी स्टेशन पर मचा हड़कंप, वरिष्ठ अफसरों पर कथित उत्पीड़न का आरोप

अंधविश्वास और दहेज प्रथा पर प्रहार; मुख्यमंत्री शिंदे की तारीफ

यशवंतराव चव्हाण और दाभोलकर के विचारों का हवाला देते हुए सुप्रिया सुले ने 21वीं सदी के महाराष्ट्र में बढ़ते अंधविश्वास और बुवाबाजी की कड़े शब्दों में आलोचना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ने समाज को समानता दी है, लेकिन आज की पढ़ी-लिखी युवा पीढ़ी और महिलाएं भी ढोंगी बाबाओं के चक्कर में भटक रही हैं। हालांकि, वैचारिक मतभेदों को दरकिनार करते हुए सुले ने सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री की सराहना की। उन्होंने बुवाबाजी और तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले पाखंडियों को जेल भेजने के मुख्यमंत्री के कड़े कदम की तारीफ की।

इसके साथ ही उन्होंने समाज में व्याप्त दहेज प्रथा पर प्रहार करते हुए लड़कियों से अपील की कि वे ऐसे लड़कों से शादी का बहिष्कार करें जो दहेज में कार या पैसे मांगते हैं। उन्होंने कहा कि लड़कियों को आत्मनिर्भर होना होगा और केवल इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) रखने वाले स्वावलंबी लड़कों को ही प्राथमिकता देनी चाहिए।

राम मंदिर में भ्रष्टाचार से बड़ा पाप क्या?

सुप्रिया सुले ने देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में हो रहे कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा भी बेहद आक्रामकता से उठाया। उन्होंने कहा कि वे प्रभु श्रीराम के आदर्शों और संस्कारों को मानती हैं, जिसके लिए कई पीढ़ियों ने लंबा संघर्ष किया है। सुले ने कड़ा सवाल किया, “अगर अयोध्या के राम मंदिर, उज्जैन के महाकाल और सिद्धिविनायक मंदिर के प्रबंधन में भ्रष्टाचार की बातें सामने आ रही हैं, तो इससे ज्यादा गंदा और पाप से भरा काम कुछ नहीं हो सकता। सरकार इसकी निष्पक्ष जांच क्यों नहीं करा रही है?”

पवार परिवार में गूंजेगी एक और खुशखबरी

भाषण के अंत में उन्होंने पवार परिवार के प्रशंसकों को एक बेहद सुखद पारिवारिक जानकारी भी साझा की। सुले ने बताया कि इस साल पवार परिवार के बेटों ने शादी के बंधन में बंधने का मन बना लिया है। पहले युगेंद्र और जय की शादी हुई, फिर रेवती की और अब पार्थ पवार की सगाई होने जा रही है। उन्होंने मुस्कुराते हुए संकेत दिया कि बारामती के इस परिवार से जल्द ही एक और बड़ी खुशखबरी जनता के सामने आने वाली है।

Supriya sule slams media sources demands sit probe in ladki behen yojana

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2026 | 03:39 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Nashik
  • Nashik News
  • Supriya Sule

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.