महुआ शराब के अड्डे पर हिंगनघाट पुलिस की छापेमारी, 50 हजार से अधिक का माल जब्त

Wardha News: वर्धा जिले के हिंगनघाट में पुलिस ने महुआ शराब के अड्डे पर छापा मारते हुए ₹50,900 का माल जब्त किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मौके पर भट्टी नष्ट कर आगे की जांच शुरू।
hinganghat-mahua-sharab-adda-police-raid-arrest-wardha
जब्त महुआ शराब (फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Wardha Hinganghat Police Raid On Illegal Liquor: वर्धा जिले की हिंगनघाट पुलिस ने वाघोली गोविंदपुर क्षेत्र में चल रहे महुआ शराब के अड्डे पर छापा मारते हुए करीब 50,900 रुपए का माल जब्त किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वाघोली गोविंदपुर खेत परिक्षेत्र में एक व्यक्ति महुआ शराब की भट्टी चला रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

घटनास्थल से महुआ सडवा, रसायन और तैयार शराब का माल जब्त कर भट्टी को नष्ट कर दिया गया। आरोपी की पहचान वाघोली निवासी गोपाल भावराव भट (35) के रूप में हुई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनुराग जैन, अप्पर पुलिस अधीक्षक सदाशीव वाघमारे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुशीलकुमार नायक, पुलिस निरीक्षक अनिल राऊत तथा सहायक पुलिस निरीक्षक पद्माकर मुंडे के मार्गदर्शन में डी.बी. दस्ते के पुलिस हवालदार प्रशांत ठोंबरे, राजेश शेंडे, आशिष नेवारे, मंगेश वाघमारे और रोहित साठे ने की। आगे की जांच हिंगनघाट पुलिस कर रही है।

मकान से आभूषण समेत नकदी चोरी

नानबर्डी गांव में अज्ञात चोरों ने एक मकान में प्रवेश कर नकदी और आभूषणों की चोरी की। जानकारी के अनुसार, श्रविंद्र रामकृष्ण नागोसे ने मजदूरी से मिली ₹800 की रकम अपनी मां को रखने के लिए दी थी।

प्रारंभ में पैसे रैक में रखे गए थे, बाद में जब वे उन्हें डिब्बे में रखने गईं तो वहां से कीमती आभूषण और नकदी गायब थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने श्रविंद्र नागोसे की शिकायत पर अपराध दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।