Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Sewagram को मिलेगा नया रूप! ₹244 करोड़ की विकास योजना पर पालकमंत्री ने दिए सख्त निर्देश

Wardha News: पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने सेवाग्राम विकास योजना के लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। ₹244 करोड़ की मंजूरी वाली योजना के तहत 145 में से 107 कार्य पूरे हो चुके हैं।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Oct 13, 2025 | 01:43 PM

पालकमंत्री डॉ पंकज भोयर (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Wardha News In Hindi: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कर्मभूमि रहे वर्धा शहर एवं सेवाग्राम क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढीकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत सेवाग्राम विकास योजना के अंतर्गत जो कार्य लंबित हैं, उन्हें शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश पालकमंत्री डॉ पंकज भोयर ने दिए हैं।

डॉ भोयर की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में जिलाधिकारी वान्मथी सी।, मुख्य कार्यकारी अधिकारी पराग सोमण, पुलिस अधीक्षक अनुराग जैन, उपवन संरक्षक हरविर सिंह, जिला नियोजन अधिकारी अनिरुद्ध राजुरवार, कार्यकारी अभियंता सतीश अंभोरे, उप अभियंता महेश मोकलकर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सेवाग्राम विकास योजना के लिए शासन द्वारा ₹244।08 करोड़ की प्रशासकीय मंजूरी दी गई है। इस योजना के तहत 145 कार्यों को स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिनमें से 107 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। हालांकि, शेष कार्य धीमी गति से प्रगति कर रहे हैं। इन कार्यों में तेजी लाने एवं आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान निकालने के लिए पालकमंत्री ने संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करने पर बल दिया।

आज दिनांक 11 ऑक्टोबर 2025 रोजी वर्धा येथे सेवाग्राम विकास आराखडा अंतर्गत बैठक पार पडली.
या बैठकीत स्थानिक विकास, पायाभूत सुविधा, नागरिक सुविधा आणि भावी नियोजन या विविध महत्त्वाच्या विषयांवर सविस्तर चर्चा करण्यात आली.#Wardha #Sevagram #DevelopmentPlan #UrbanDevelopment… pic.twitter.com/uUfdsd4FJa
— Pankaj Rajesh Bhoyar (@DRPANKAJBHOYAR) October 11, 2025

डॉ भोयर ने धाम नदी किनारे और इको फॉरेस्ट पार्क के लिए ड्रिप सिंचाई प्रणाली, वरुड एवं पवनार गांवों के सीमेंट कंक्रीट मार्ग, ग्रामपंचायत भवन, खुली जगहों का सौंदर्यीकरण, लक्ष्मीनारायण मंदिर क्षेत्र में हेरिटेज ट्रेल, विज़िटर फैसिलिटी सेंटर तथा हेरिटेज नोड पर सूचना फलक जैसे कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

इसके साथ ही पालकमंत्री ने पूर्ण हो चुके कार्यों की देखरेख, रखरखाव की जिम्मेदारी सामाजिक संस्थाओं को सौंपने की सहमति व्यक्त की तथा इन संस्थाओं को प्राथमिकता से इन कार्यों की देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का सुझाव भी इस बैठक में डॉ़ भोयर ने उपस्थितों को दिया।

ये भी पढ़ें :- 2012 से कर रहे हैं इंतज़ार, पर कार्रवाई अब तक नहीं! मजबूर नागरिकों ने शुरू किया अन्नत्याग आंदोलन

एक विशेष इंटरएक्टिव प्रदर्शनी का होगा निर्माण

पालकमंत्री डॉ भोयर ने कहा कि सेवाग्राम आने वाले पर्यटकों को महात्मा गांधी का संपूर्ण परिचय देने के लिए निरंतर गांधी और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी–एक अनुभूति नामक एक विशेष इंटरएक्टिव प्रदर्शनी का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें मल्टीमीडिया तकनीक का उपयोग होगा। यह कार्य जे।जे। स्कूल ऑफ आर्ट, मुंबई को सौंपा गया है और समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, सेवाग्राम आश्रम में प्रस्तावित आर्ट गैलरी में संग्रहित साहित्यिक सामग्री का प्रस्तुतिकरण भी किए जाने की बात कही गई।

Heritage trail eco park and visitor centre to be built in sewagram

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 13, 2025 | 01:43 PM

Topics:  

  • hindi news
  • Maharashtra
  • Wardha News

सम्बंधित ख़बरें

1

Yavatmal: महाबोधि विहार के लिए छिड़ेंगा आंदोलन, कल महामोर्चा में जुटेंगे लाखों भीम सैनिक

2

सहकारी बैंककर्मियों की बढ़ेगी सैलरी! वर्धा में मंत्री पंकज भोयर ने दिए निर्देश

3

जलगांव व्यापारी का बैंक अकाउंट खाली, व्हाट्सऐप फर्जी ऐप से ठग ने उड़ाए 4.64 लाख

4

2012 से कर रहे हैं इंतज़ार, पर कार्रवाई अब तक नहीं! मजबूर नागरिकों ने शुरू किया अन्नत्याग आंदोलन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.