Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Wardha News: नीरज मल्टीपर्पज फंड घोटाले का बढ़ा दायरा, 5 जिलों के 16 ब्रांचेस में भी गड़बड़ी

आर्वी में नीरज मल्टीपर्पज निधि लि. बैंक की ब्रांच में घोटाले का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने उक्त बैंक के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को हिरासत में लिया। पुलिस कस्टडी के बाद दोनों आरोपियों को जेल रवाना कर दिया गया है।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: May 19, 2025 | 05:52 PM

नीरज मल्टीपर्पज निधि घोटाले का बढ़ा विस्तार। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

वर्धा: आर्वी शहर में नीरज मल्टीपर्पज निधि लि. बैंक की ब्रांच में घोटाले का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने उक्त बैंक के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को हिरासत में लिया। पुलिस कस्टडी के बाद दोनों आरोपियों को जेल रवाना कर दिया गया है। इस बैंक की 5जिलों में कुल 16 ब्रांच बताई गई हैं। वहां पर भी इसी प्रकार घोटाले की संभावना पुलिस ने व्यक्त की है। अमरावती पुलिस को भी संबंधित बैंक के खिलाफ शिकायतें प्राप्त होने की जानकारी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार नीरज मल्टीपर्पज निधि लि. बैंक का मुख्य कार्यालय अमरावती में है।इस बैंक की कुल 16 ब्रांच हैं, इनमें नागपुर जिले के कामठी, चंद्रपुर जिले के भद्रावती व चंद्रपुर, आकोला जिले के आकोट व तेल्हरा, वर्धा जिले के आर्वी व हिंगनघाट, अमरावती जिले के दर्यापुर, वरुड, अंजनगांव, तिवसा, मोर्शी, परतवाड़ा, चांदुर बाजार, माऊली जहागीर आदि ठिकानों पर ब्रांच शुरू हैं।

आर्वी की ब्रांच में गड़बड़ी

परंतु आर्वी की ब्रांच में गड़बड़ी की बात ध्यान में आते ही अन्य ठिकानों पर भी ग्राहकों में हड़कंप मचा हुआ है। बैंक की अन्य ब्रांच में ग्राहक अपनी राशि सुरक्षित हैं या नहीं, इस संदर्भ में पूछताछ करने पहुंच रहे हैं। बैंक की कुछ ब्रांच में आर्वी की तरह ही गड़बड़ी होने की आशंका जताई गई है।

अमरावती जिले में भी मिली शिकायतें

फिलहाल इस प्रकरण में संस्था के अध्यक्ष युवराज भगवान गिर्हे, उपाध्यक्ष आकाश प्रमोद बोबडे जेल में हैं। अन्य आरोपियों की खोज पुलिस कर रही है। दूसरी ओर अमरावती पुलिस में भी इस बैंक को लेकर शिकायतें प्राप्त हुई हैं। आर्वी पुलिस को अब तक 5 लोगों की शिकायतें मिली हैं। पुलिस ने बैंक से जुड़े जरूरी दस्तावेज व रिकॉर्ड जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Expansion of neeraj multipurpose fund scam 16 branches in 5 districts

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 19, 2025 | 05:52 PM

Topics:  

  • Bank Scam Case
  • Crime News
  • Wardha News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘धर्म बदलो वरना…’ KGMU में लव जिहाद का खौफनाक खेल, महिला डॉक्टर ने चुना मौत का रास्ता?

2

इश्क चढ़ा परवान..तो ले ली पिता की जान! नाबालिग बेटी ने रची खौफनाक साजिश, आशिक ने उतारा मौत के घाट

3

Pune: जेजुरी में एकतरफा प्यार का खौफनाक अंत, युवक ने पति की हत्या की

4

नशीले पदार्थ-ब्लैकमेलिंग और अश्लील… 16 साल बाद खुला मूक-बधिर महिलाओं के यौन शोषण का खौफनाक सच

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.