Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bihar Crime: शराब के लिए पत्नी से पैसे न मिले तो युवक ने खुद का गला रेता, हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती

Bihar Crime news: बिहार के गोपालगंज में शराब पीने के लिए पत्नी से पैसे नहीं मिलने पर एक युवक ने कथित तौर पर चाकू से अपना गला रेत लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • Written By: करुणा नंद शाहवाल
Updated On: Jun 28, 2026 | 07:22 PM

चाकू सांकेतिक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bihar Man Slits Throat For Liquor Money: बिहार के गोपालगंज जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब पीने के लिए पत्नी से पैसे नहीं मिलने पर एक युवक ने कथित तौर पर अपना ही गला चाकू से रेत लिया। घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के करवतही गांव की है। घायल युवक की पहचान 38 वर्षीय मुन्ना मियां के रूप में हुई है, जो लंबे समय से शराब का आदी बताया जा रहा है।

परिजनों के अनुसार, मुन्ना मियां ने शराब पीने के लिए अपनी पत्नी से पैसे मांगे थे, लेकिन पत्नी द्वारा इनकार किए जाने के बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान गुस्से में आकर उसने चाकू से अपने गले पर वार कर लिया। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन तत्काल गोपालगंज सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

गोपालगंज जिले की घटना

दरअसल यह घटना गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के करवतही बाजार की है। घायल की पहचान करवतही गांव निवासी 38 वर्षीय मुन्ना मियां के रूप में हुई है, जो मुख्तार मियां का पुत्र है। परिजनों के अनुसार, मुन्ना मियां शराब का आदी है। उसकी पत्नी मुन्नी खातून गांव-गांव घूमकर चूड़ियां बेचती है और उसी की कमाई से परिवार का भरण-पोषण होता है।

सम्बंधित ख़बरें

कल्याण देह व्यापार केस में बड़ा खुलासा, गिरफ्तार महिला निकली वकील, दो पीड़ित महिलाएं कराई गईं मुक्त

पूर्णिया में वृद्ध दंपति की संदिग्ध मौत, बेटी ने भाई पर लगाया हत्या का गंभीर आरोप

भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO

जमशेदपुर के पब में बवाल! छेड़छाड़ का विरोध करते ही दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला

शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर हुआ विवाद

मुन्ना मियां ने रविवार को शराब पीने के लिए पत्नी से पैसे मांगे, लेकिन पत्नी ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान मुन्ना मियां ने आवेश में आकर गले पर चाकू से वार कर लिया। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया

तो वहीं सदर अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार बताया गया की युवक के गले में गंभीर चोट आई है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। बेहतर उपचार के लिए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल, डॉक्टरों की टीम उसकी लगातार निगरानी कर रही है।

ये भी पढ़ें- सांगली में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, झूठी कहानी रचकर पुलिस को किया गुमराह

परिजनों के बयान के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

बता दें कि इलस पूरी घटना की सूचना मिलने के बाद कुचायकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद के बाद युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आई है। हालांकि, सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

Bihar gopalganj man slits own throat after wife refuses money for liquor

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2026 | 07:22 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Bihar Liquor Case
  • Bihar News
  • Bihar Police
  • Crime News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.