Wardha News: बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया पूर्ण, अध्यक्ष बने एड. सुशांत राऊत
- Written By: नवभारत डेस्क
वर्धा. वर्धा बार एसोसिएशन की 2024-25 चुनाव प्रक्रिया पूर्ण हुई़ मतगणना के बाद अंतिम परिणाम घोषित किया गया. जिसमें एड.सुशांत राऊत को असोसिएशन के अध्यक्ष तथा एड. श्रीकांत शेंडे उपाध्यक्ष बने है़.
सुबह 11 बजे से चुनाव प्रक्रिया आरंभ हुई़ बड़ी संख्या में वर्धा बार एसोसिएशन के सदस्य मतदान करने पहुंचे थे. शाम 5 बजे मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मतगणना आरंभ हुई. देर शाम तक मतगणना में सर्वाधिक वोट 216 एड.सुशांत राऊत को मिले़ उन्हें अध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया.
एड. जोगलेकर को 209 वोट, एड, डफ को 35 वोट, एड. श्रीकांत शेंडे को 167 वोट तथा एड. उमरे को 120 वोट, एड.अनिता ठाकरे को 66 वोट, एड. विशाल ठोंबरे को 197 वोट, एड, अभिषेक रामटेके को 159 वोट प्राप्त हुए.
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट, बाढ़ आपदा से निपटने के लिए 18 बोट और 178 लाइफ जैकेट तैयार
वर्धा में 12 साल बाद नए टैक्स असेसमेंट पर सुनवाई का रास्ता साफ, 7 हजार से अधिक अपीलधारकों की 23 जून से सुनवाई
आपदा से निपटने सज्ज हुआ वर्धा प्रशासन, जरुरी संसाधन उपलब्ध, 77 लाइफ बॉय तैनात
वर्धा में अल्लीपुर और मॉडल हाईस्कूल के पास पुलिस की बड़ी रेड; MD ड्रग्स और गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
चुनाव में एड. श्रीकांत शेंडे को उपाध्यक्ष, एड. विशाल ठोंबरे को सचिव, एड. आशिष मेश्राम को सहसचिव, एड. सारिका काले/चोपड़े ग्रंथपाल इस पद पर दोनों अविरोध चयनित हुए.
इस अवसर पर चुनाव अधिकारी एड. डी़ एन. हिवरे व सहयोगी एड. अनिल भोयर तथा एड. भावना जगताप व एड. पल्लवी प्रजापति ने सहयोग किया.
