Wardha: शिक्षा अधिकारी डॉ. गजबिये का आकस्मिक दौरा, स्कूलों में विद्यार्थियों से की सीधी बातचीत!

Wardha: 8 अक्टूबर को अचानक ही वर्धा जिला परिषद के जिला अधिकारी डॉ महेंद्र गजभिये देवली पंचायत समिति देवली ने शिक्षा विभाग अंतर्गत विभिन्न स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
शिक्षा अधिकारी डॉ महेंद्र गजबिये
शिक्षा अधिकारी डॉ महेंद्र गजबिये (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Wardha News In Hindi: जिला परिषद के शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) डॉ महेंद्र गजबिये ने बुधवार, 8 अक्टूबर को पंचायत समिति देवली के शिक्षा विभाग अंतर्गत विभिन्न स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की समीक्षा की।

इस अवसर पर पंचायत समिति देवली की गुट शिक्षा अधिकारी अश्विनी नेमाडे एवं शिक्षा विस्तार अधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) ने पंचायत समिति देवली के अधीनस्थ पर्यवेक्षणीय व्यवस्था की समीक्षा करते हुए विशेष रूप से विद्यार्थियों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी तथा शिक्षकों की अध्यापन पद्धति में शैक्षणिक सामग्री के उपयोग के विषय पर जोर दिया।

उन्होंने पर्यवेक्षणीय अधिकारियों को इस संदर्भ में निरंतर संवाद बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने एक पेड मां के नाम, शिवार, विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 जैसे विभिन्न शैक्षणिक व नवाचारपरक उपक्रमों की भी समीक्षा की तथा उनकी प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद, तहसील क्षेत्र की कुछ अन्य स्कूलों में निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों से संवाद करते हुए नई शिक्षा पद्धतियों के उपयोग, समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने, स्कूलों में अनुकूल वातावरण तैयार करने, समाज की सहभागिता से स्कूल के विकास तथा अध्यापन में तकनीक के समावेश पर मार्गदर्शन किया।

विद्यार्थियों की समस्याएं जानी

शिक्षा अधिकारी डॉ महेंद्र गजबिये ने विद्यार्थियों से बाल-स्नेही चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं को जाना, उनके गुणों व कलात्मक क्षमताओं की सराहना की तथा शैक्षणिक विषयों पर संवाद किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने गटसाधन केंद्र देवली का भी दौरा किया और वहां के कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने वहां तैयार की गई आईसीटी लैब का निरीक्षण कर इसे विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता के विकास के लिए अधिक प्रभावी रूप से उपयोग करने के निर्देश भी दिए़।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com