Wardha News: डा. पंकज भोयर विकास करनेवाले विधायक, सांसद रामदास तडस ने की सराहना
- Written By: नवभारत डेस्क
वर्धा. कारला चौक से बायपास इस मार्ग पर वाहनों की प्रचंड ट्रैफिक व निरंतर खराब होनेवाली सड़क के कारण मार्ग का सिमेंटीकरण व चौड़ाईकरण करने की मांग नागरिकों द्वारा की जा रही थी. जिससे विधायक डा. पंकज भोयर के प्रयासों से 10 करोड़ रुपयों का निधि मंजूर किया गया. इस निधि से सीमेंट सड़क, पेविंग ब्लॉक, नाली व स्ट्रीट लाइट आदि कार्य किए जानेवाले है़. इस अवसर पर शनि मंदिर के मैदान पर नागरी सत्कार समारोह आयोजित किया गया. जिसमें सांसद रामदास तडस ने कहा कि, जनप्रतिनिधि विकास के लिए तत्पर होने चाहिए़ विकास के लिए निधि प्राप्त होता है.
विधायक डा़ पंकज भोयर का निधि लाने में बहुत योगदान रहा है़ उन्होंने चुनाव क्षेत्र का कायाकल्प किया है. कारला चौक से बायपास मार्ग के लिए 10 करोड1 रुपयों की निधि लाई. यह केवल उन्हीं के प्रयासों से संभव हुआ़ उनकी पहचान विकास करने वाले विधायक के रूप में निर्माण हुई है, ऐसा कहते हुए सांसद तडस ने कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक डा़ पंकज भोयर ने की.
इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष सुनील गफाट, पिपरी सरपंच वैशाली गौलकार, उपसरपंच गजानन वानखेड़े, समाजसेवक हरि वझुरकर, सुनिल बुरांडे, संजय गांधी निराधार योजना के तहसील अध्यक्ष फारुख शेख, पूर्वपंस सदस्य प्रफुल्ल मोरे, नटाला पुर्नवसन की सरपंच वर्षा डेहनकर, उपसरपंच प्रज्वल चोरे, साटोडा सरपंच बादल विरूटकर, उमरी उपसरपंच सचिन खोसे, पूर्व सरपंच अजय गौलकार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरीष कांबले, भाजपा तहसील अध्यक्ष आशिष कुचेवार, ग्रापं सदस्य कुमुद लाजुरकर, वैभव चाफले, प्रिया वाघमारे, वैशाली नाईक, प्रदीप रौंदले, डा. विदया कलसाईत, सतिष इखार, संदीप कुत्तरमारे मंच पर उपस्थित थे़ प्रास्ताविक सरपंच वैशाली गौलकार ने किया.
सम्बंधित ख़बरें
Bihar MLC Election 2026: बेटे के लिए मैदान में उतरे उपेंद्र कुशवाहा, कहा- इंतजार कीजिए, नामांकन में 2 दिन बाकी
प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा: 65 केस झेले, जेल गया लेकिन विचारधारा नहीं छोड़ी, कांग्रेस पर प्रताड़ना का आरोप
दुनिया का 9वां अजूबा! TMC नेता के तालाब से पानी की जगह निकले हथियार, ऐसा कारनामा देख BJP भी हुई हैरान- VIDEO
वर्धा: जलसंकट से निपटने के लिए 36.43 करोड़ की योजनाएं, 92 कुओं का अधिग्रहण और 268 गांवों में मरम्मत कार्य शुरू
विधायक डा. पंकज भोयर ने कहा कि, ग्रापं सदस्य अपने क्षेत्र में विकास के लिए तत्पर होते है़. अपने परिसर का विकास हो,ऐसी उनकी भूमिका रहती है. विकास में राजनीति लाना उचित नहीं है. संचालन चंद्रशेखर लाजुरकर ने किया. कार्यक्रम में पिपरी, नटाला, कारला के नागरिक उपस्थित थे.
