Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दुनिया का 9वां अजूबा! TMC नेता के तालाब से पानी की जगह निकले हथियार, ऐसा कारनामा देख BJP भी हुई हैरान- VIDEO

TMC Weapons Recovered From Pond: पश्चिम बंगाल में एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ ने टीएमसी नेता के तालाब से पानी की जगह कुछ और ही ढूंढ निकाला है। इसे देख भाजपा भी चौंक गई।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 06, 2026 | 02:15 PM

एसटीएफ की कार्रवाई (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Sandeshkhali Weapons Recovered From TMC Leader’s Pond: पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता के घर से नहीं, ऑफिस से नहीं बल्कि तालाब से हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में शनिवार सुबह पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टीएमसी नेता के घर छापा मारा। अधिकारियों ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के एक नेता के तालाब में छिपाकर रखे गए हथियारों और कारतूसों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया।

खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर एसटीएफ ने शनिवार को इलाके में छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया था। इस तलाशी के दौरान अधिकारियों को तालाब से बड़े पैमाने पर हथियारों का एक जखीरा मिला। कार्रवाई होते ही तालाब के मालिक, टीएमसी नेता और पार्टी के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष रॉबिन दास, और उनके भाई गोपाल दास इलाके से फरार हो गए हैं।

दास बंधुओं के घर पहुंची पुलिस

एसटीएफ जांचकर्ता संदेशखाली में दास बंधुओं के घर पहुंचे। बताया जाता है कि ये दोनों गिरफ्तार टीएमसी नेता शेख शाहजहां के काफी करीबी हैं। छापेमारी के दौरान उनके घर में तलाशी ली गई। साथ ही आसपास के इलाके की भी तलाशी ली गई। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए। माना जा रहा है कि इलाके में अशांति फैलाने के मकसद से ये हथियार जमा किए गए थे।

सम्बंधित ख़बरें

ममता बनर्जी के 23 सांसद हुए बागी! ऋतब्रत बनर्जी के दावे ने मचाई खलबली, TMC की बढ़ाई मुश्किलें

झारखंड दौरे पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठन को मजबूत करने के लिए तैयार करेंगे नया रोडमैप

दिल्ली-बिहार अग्निकांड पर ठाकरे गुट ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, जानें सामना के उस संपादकीय में क्या लिखा?

तमिलनाडु BJP में खुली बगावत! अन्नामलाई के बाद अब प्रदेश उपाध्यक्ष और सचिव का इस्तीफा, टूटने की कगार पर पार्टी?

Kudos to the West Bengal Police for a Major Breakthrough.
On precise intelligence inputs, the Special Task Force (STF) conducted extensive raids across multiple locations near Sarberia Bazaar in Kumrakhali, Basanti, and Sandeshkhali areas.
Forces have successfully seized a… pic.twitter.com/pPZhT4VwQd
— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) June 6, 2026

खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस ऑपरेशन के दौरान एसटीएफ के साथ केंद्रीय पुलिस बल के जवान भी मौजूद थे। हथियार बरामद होने के बाद पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान और तेज कर दिया।

एसटीएफ की टीम की तलाशी अभी भी जारी है। इन दोनों भाइयों पर लंबे समय से स्थानीय निवासियों पर अत्याचार करने के आरोप लगते रहे हैं। आरोपकर्ताओं में भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हैं। पुलिस आरोपी टीएमसी नेता और उनके भाई की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें – लालू-राबड़ी के बाद तेजस्वी यादव ने छोड़ी Y+ सिक्योरिटी, ‘1 पोलो रोड’ आवास से वापस लौटाए सारे गार्ड, मचा हड़कंप

भाजपा नेताओं ने कसा तंज

हथियार मिलने के बाद भाजपा ने टीएमसी पर अपना हमला बोल दिया है। भाजपा विधायक सजल घोष ने कहा, “पहले तालाब से मछलियां निकलती थीं। अगर टीएमसी न होती, तो मुझे पता ही नहीं चलता कि गोलियां, बम और बंदूकें भी निकल सकती हैं। वे सचमुच दुनिया का नौवां अजूबा हैं।

भाजपा नेता ने आगे कहा, “हर दिन यह साबित हो रहा है कि वे पश्चिम बंगाल राज्य को बर्बादी की कगार पर ले गए। अगर चुनाव के नतीजे अलग होते और टीएमसी जीत जाती, तो ये हथियार तालाब में नहीं होते। आम लोगों पर इन हथियारों से हमला किया जाता। मैं सरकार से अपील करूंगा कि इन तृणमूल नेताओं को गिरफ्तार होने के बाद एक दिन के लिए भी जेल से बाहर न आने दिया जाए।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Bengal stf action in sandeshkhali weapons recovered from tmc leader pond

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 06, 2026 | 01:55 PM

Topics:  

  • BJP
  • TMC
  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.