Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bihar MLC Election 2026: बेटे के लिए मैदान में उतरे उपेंद्र कुशवाहा, कहा- इंतजार कीजिए, नामांकन में 2 दिन बाकी

Candidates List For Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों की सूची में उपेंद्र कुशवाहा के बेटे का नाम गायब होने के बाद उनके मंत्री पद पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

  • Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jun 06, 2026 | 08:32 PM

उपेंद्र कुशवाहा (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

NDA Candidates List For Bihar MLC Election 2026: जहां एक तरफ राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा अपने बेटे को एमएलसी बनाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे है वहीं दूसरी ओर बिहार विधान परिषद चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद उनका नाम लिस्ट में ना होने पर दीपक प्रकाश के मंत्री पद पर संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे है।

दरअसल बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव और 1 सीट पर उपचुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक पार्टी एनडीए ने 9 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। जिनमें 4-4 भारतीय जनता पार्टी व जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार हैं, जबकि चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने एक कैंडिडेट को मैदान में उतारा है।

इंतजार कीजिए..

कैंडिडेट उतारे जाने पर शनिवार को राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सामान्य प्रक्रिया है। चुनाव तो हो ही रहा है एमएलसी का.. जब उनसे पूछा गया कि दीपक प्रकाश तो मंत्री हैं, अब क्या होगा? इस पर कुशवाहा ने कहा कि अभी आप लोग क्यों हड़बड़ी में है… नामांकन तो परसों है न तब तक आप लोग इंतजार किजिए।
जब उनसे पूछा गया कि जो सीटों के जीतने का गणित है वो नहीं बैठ रहा है तब उन्होंने जवाब देते हुआ कहा कि गणित तो हम भी जान रहे हैं… सिर्फ आप ही नहीं जान रहे हैं… इसलिए इंतजार कीजिए।

सम्बंधित ख़बरें

प्रीतम लोधी का बड़ा खुलासा: 65 केस झेले, जेल गया लेकिन विचारधारा नहीं छोड़ी, कांग्रेस पर प्रताड़ना का आरोप

दुनिया का 9वां अजूबा! TMC नेता के तालाब से पानी की जगह निकले हथियार, ऐसा कारनामा देख BJP भी हुई हैरान- VIDEO

झारखंड दौरे पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठन को मजबूत करने के लिए तैयार करेंगे नया रोडमैप

दिल्ली-बिहार अग्निकांड पर ठाकरे गुट ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, जानें सामना के उस संपादकीय में क्या लिखा?

बिहार विधान परिषद के 9 सीटों पर होंगे द्विवार्षिक चुनाव

बता दें कि बिहार विधान परिषद में विधानसभा कोटे की 9 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव हो रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि विधानसभा में कुल 10 में से 9 सीटों पर एनडीए की जीत तय है। 8 जून को नामांकन और 18 जून को मतदान होगा। पूर्व सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद खाली हुई एमएलसी सीट पर भी उपचुनाव होने है।

बेटे के लिए मैदान में उतरे उपेंद्र कुशवाहा

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा अपने बेटे दीपक प्रकाश को एमएलसी बनाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के शीर्ष नेताओं के संपर्क में है। नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने से पहले दीपक प्रकाश के लिए एनडीए की अंतिम सीट पर बात बन सकती है।

आखिरी सीट पर उम्मीद, लेकिन जीत आसान नहीं

जानकारों की मानें तो एनडीए अंतिम सीट पर दीपक प्रकाश को उम्मीदवार बना सकती है, लेकिन यहां उनकी जीत आसान नहीं होगी। क्योकिं विधानसभा में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पास केवल चार विधायक हैं, जबकि एमएलसी चुनाव जीतने के लिए 25 वोटों की जरूरत होगी। ऐसे में भाजपा और जेडीयू के समर्थन के बिना दीपक प्रकाश का जीतना मुश्किल माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- UP में एनकाउंटर पर NDA में दरार? योगी सरकार के मंत्री ने अपनी ही पुलिस पर उठाए सवाल, मचा राजनीतिक बवाल! 

गौरतलब है कि बिहार विधान परिषद की नौ सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव और एक उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने चार प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए है। जिसके मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक- संजय मयूख, जाने-माने भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित का नाम शामिल है। एनडीए गठबंधन के सहयोगी दल जनता दल ने भी अपने कोटे से चार उम्मीदवारों- निशान कुमार, भारती मेहता, शिवरानी देवी प्रजापति, और ललन प्रसाद के नामों का ऐलान कर दिया है।

Upendra kushwahas son deepak prakashs name is missing from list of bihar mlc election 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 06, 2026 | 08:32 PM

Topics:  

  • Bihar Politics
  • BJP
  • Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.