- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Devli Road Accident Worker Killed Gyaman Company Gate
ग्यामन कंपनी गेट के पास हुआ भीषण हादसा, हादसे में मजदूर की दर्दनाक मौत
Gammon Company Gate Accident: देवली में ग्यामन कंपनी के पास ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
- Written By: आंचल लोखंडे

ग्यामन कंपनी गेट के पास हुआ भीषण हादसा
Deoli Accident News: वर्धा-यवतमाल मार्ग स्थित औद्योगिक परिसर में सोमवार, 1 दिसंबर की रात करीब 8 बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा ग्यामन कंपनी के मुख्य द्वार के पास हुआ। मृतक की पहचान अफजल यूनुस अंसारी (30), निवासी झारखंड के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अफजल यहां ग्यमन कंपनी में गैंगमैन के रूप में कार्यरत था।
हमेशा की तरह रात में शिफ्ट खत्म होने के बाद वह साइकिल से कंपनी परिसर से बाहर निकल रहा था। इसी दौरान ट्रक क्रमांक RJ 09 BB 9370 कंपनी की ओर आ रहा था। कंपनी गेट के सामने ट्रक ने अफजल को टक्कर मारी, जिससे वह नीचे गिर गया।
पीछे के पहिये की चपेट में आने से मौके पर मौत
गिरते ही अफजल ट्रक के पीछे के पहिये की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिक घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
Man Stuck In Lake Mud: गाद में फंसकर गई जान, नागपुर के सोनेगांव तालाब में दर्दनाक हादसा
मुंबई में नाबालिगों की सनसनीखेज वारदात, दोस्त की हत्या कर डूबने का रूप देने की कोशिश
हाथरस में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, डबल डेकर बस ने कार को मारी टक्कर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत
राज्यसभा में विपक्ष का नेता पद बचाने की जंग, महाराष्ट्र की सुरक्षित सीट पर कांग्रेस की नजर
ये भी पढ़े: 719 प्रत्याशियों का भाग्य EVM में बंद, वर्धा जिले का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
देवली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चालक की तलाश जारी है।
स्थानीय लोगों में आक्रोश, सुरक्षा उपायों की उठी मांग
इस दुर्घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराज़गी व्यक्त की। उनका कहना है कि कंपनी परिसर के सामने वाहनों की आवाजाही तेज रहती है, लेकिन न ही स्पीड ब्रेकर हैं और न ही पर्याप्त स्ट्रीट लाइटिंग की व्यवस्था। इसके चलते पहले भी कई बार दुर्घटनाएँ हो चुकी हैं। नागरिकों ने प्रशासन व कंपनी प्रबंधन से सड़क सुरक्षा के ठोस उपाय करने और ट्रकों की तेज रफ्तार पर तुरंत नियंत्रण लगाने की मांग की है।
Devli road accident worker killed gyaman company gate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Middle East में छिड़ी जंग की मार: दो बांग्लादेशी नागरिकों की मौत और सात घायल, दूतावास अलर्ट पर
Mar 03, 2026 | 10:50 AMChandra Grahan 2026: थोड़ी देर में शुरू होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें भारत में सटीक समय और सूतक काल
Mar 03, 2026 | 10:48 AMवसुधैव कुटुम्बकम महज नारा नहीं…खामेनेई की हत्या पर मोदी की चुप्पी, सोनिया गांधी ने विदेश नीति पर उठाए सवाल
Mar 03, 2026 | 10:45 AMMan Stuck In Lake Mud: गाद में फंसकर गई जान, नागपुर के सोनेगांव तालाब में दर्दनाक हादसा
Mar 03, 2026 | 10:39 AMकम बजट में बड़ा धमाका, अब और ताकतवर हुआ iPad Air, कीमत वही, स्टूडेंट्स के लिए शानदार मौका
Mar 03, 2026 | 10:37 AMकतर में फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, दूतावास ने कहा- एयरस्पेस बंद है, एयरपोर्ट न जाएं
Mar 03, 2026 | 10:36 AMShare Market Closed: होली पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, सोमवार की भारी गिरावट के बाद निवेशकों ने ली राहत की सांस
Mar 03, 2026 | 10:35 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM













