Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वर्धा में गीला अकाल घोषित करने की मांग, विधायक दादाराव केचे ने CM और कृषिमंत्री को भेजा लेटर

Wardha News: आर्वी तहसील में भारी बारिश से खरीफ फसलें बर्बाद, किसानों की हालत खराब है। विधायक दादाराव केचे ने मुख्यमंत्री और कृषिमंत्री से वर्धा जिले में गीला अकाल घोषित करने की मांग की।

  • By आकाश मसने
Updated On: Sep 11, 2025 | 02:23 PM

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ज्ञापन सौंपते विधायक केचे (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Demand To Declare Wet Drought In Wardha: वर्धा जिले की आर्वी तहसील इलाके में लगातार हो रही भारी बारिश से खरीफ की अधिकांश फसलें चौपट हो गई हैं। इस विकट परिस्थिति में किसानों की आर्थिक स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है। इसी पृष्ठभूमि में विधायक दादाराव केचे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कृषिमंत्री को ज्ञापन भेजकर जिले में “गीला अकाल” घोषित करने की मांग की है।

ज्ञापन में विधायक केचे ने कहा कि इस वर्ष जून माह से लगातार बारिश हो रही है। कई क्षेत्रों में भारी बारिश और बादल फटने जैसी घटनाओं से किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। खरीफ की लगभग 70 प्रतिशत फसल किसानों के हाथ से निकल चुकी है। सोयाबीन, कपास, अरहर, संतरा और मौसमी जैसी प्रमुख फसलें सबसे अधिक प्रभावित हुई हैं।

विदर्भ के किसानों पर पड़ा गहरा असर

केचे ने बताया कि विदर्भ में 90 प्रतिशत किसान केवल कृषि पर आधारित हैं। इनमें से अधिकांश छोटे और सीमांत भूमिधारक हैं। भारी वर्षा और बीमारियों ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। सोयाबीन और अरहर की फसलें पीला मोजैक जैसी बीमारी से नष्ट हो गई हैं। कपास की फसल अत्यधिक पानी से खराब हो चुकी है। वहीं संतरा और मौसमी के पेड़ों पर लगे फल समय से पहले गिर गए हैं, जिससे बागवानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इस स्थिति में किसानों के लिए खेती की लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है।

जलवायु परिवर्तन बना संकट

ज्ञापन में कहा गया कि किसान पूरी तरह से प्रकृति पर निर्भर होते हैं। बदलते मौसम और जलवायु परिवर्तन की मार सबसे पहले कृषि पर पड़ती है। पिछले तीन महीनों से लगातार बारिश ने किसानों की उम्मीदें तोड़ दी हैं। अब उनकी हालत इतनी खराब हो चुकी है कि वे कर्ज और आर्थिक तंगी के दबाव में आ गए हैं।

यह भी पढ़ें:- Viral Video: हाइवे पर फिल्मी स्टाइल में ट्रक लूटते दिखे चोर, पीछे से आ रहे ट्रक वाले ने किया कुछ ऐसा

सरकार से बड़ी मदद की उम्मीद

विधायक केचे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अपील की है कि वे किसानों की वास्तविक स्थिति पर गंभीरता से विचार करें। किसानों को अगले सीजन में दूसरी फसल बोने लायक बनाने के लिए तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। साथ ही जिले को गीला अकाल क्षेत्र घोषित कर विशेष राहत पैकेज जारी किया जाए।

किसानों की हालत दयनीय

किसान संगठनों का कहना है कि सरकार यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाती तो जिले के हजारों किसानों को भारी संकट का सामना करना पड़ेगा। अतिवृष्टि और बीमारियों से बर्बाद हुई फसलों ने उनकी आर्थिक रीढ़ तोड़ दी है। किसानों की उम्मीदें अब पूरी तरह से सरकारी मदद पर टिकी हैं।

Demand to declare wet drought in the district mla dadarao keche to cm and agriculture minister

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 11, 2025 | 02:23 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Wardha
  • Wardha News

सम्बंधित ख़बरें

1

नारायण सेवा मित्र परिवार हिंगनघाट में 14 सितंबर को कर रहा है रक्तदान शिविर का आयोजन

2

खराब सोयाबीन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान, 80 से 90 प्रतिशत फसल खराब, आर्थिक सहायता की मांग

3

फिल्म सिटी गणेशोत्सव में शामिल हुए सुभाष घई, श्रद्धा के साथ साझा की तस्वीर

4

शराब पीकर चला रहा था गाड़ी, पुलिस ने जब्त की गाड़ी, लाइसेंस रद्द करने की होगी कार्रवाई

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.