शादियों के सीजन में ‘गैस’ का ग्रहण! कैटरिंग व्यवसायियों के चूल्हे ठंडे पड़ने की नौबत, सिलेंडरों की भारी किल्लत
Commercial Gas Cylinder Shortage: शादी सीजन में कैटरिंग व्यवसाय पर गैस संकट की मार। कमर्शियल सिलेंडरों की किल्लत से भोजन व्यवस्था प्रभावित। वैश्विक तनाव और सरकारी निर्बंधों ने बढ़ाई कैटरर्स की चिंता।
- Written By: प्रिया जैस
कैटरिंग व्यवसाय (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Catering Business Crisis: विवाह और सामाजिक समारोहों के व्यस्त सीजन के बीच गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने से कैटरिंग व्यवसाय को गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। सरकार ने भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर कुछ निर्बंध लगाए है।
इसका प्रभाव अब स्थानीय स्तर पर भी दिखाई देने लगा है, जिससे कैटरिंग व्यवसायियों की चिंता बढ़ गई है। मार्च से मई के बीच शादी-विवाह, धार्मिक कार्यक्रम, सामाजिक समारोह और अन्य आयोजनों की संख्या अधिक रहती है। ऐसे कार्यक्रमों में भोजन की बड़ी मात्रा में तैयार करनी पड़ती है, जिसके लिए रसोई गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति अत्यंत आवश्यक होती है।
लेकिन हाल के दिनों में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में बाधा आने से कैटरिंग व्यवसायियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कैटरिंग से जुड़े व्यवसायियों का कहना है कि एक बड़े समारोह में कई गैस सिलेंडरों की जरूरत होती है। यदि समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो, तो भोजन बनाने की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Pune Water Crisis: भीषण गर्मी से सूखे जल स्रोत, 89 हजार लोग टैंकर के पानी पर निर्भर
Hinjewadi Shivajinagar Metro: पुणे IT हब को राहत में देरी, मेट्रो परियोजना दो चरणों में होगी शुरू
PCMC Nominated Corporators: 3 महीने बाद भी 10 नगरसेवकों के नाम तय नहीं, गुटबाजी और राजनीति से अटका मामला
Pune Water Supply Project: कोंढवा-उंड्री में पानी संकट खत्म होने की उम्मीद, समान जल आपूर्ति योजना का अंतिम चरण
लागत पर असर
कुछ व्यवसायियों को वैकल्पिक उपायों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उनकी लागत भी बढ़ रही है और कामकाज में अनिश्चितता बनी हुई है। इस स्थिति का असर छोटे और मध्यम स्तर के कैटरिंग व्यवसायियों पर अधिक पड़ रहा है। उनका कहना है कि यदि गैस सिलेंडर की आपूर्ति जल्द सामान्य नहीं हुई, तो समारोहों के सीजन में काम संभालना मुश्किल हो सकता है और इससे उनकी आय पर भी असर पड़ेगा।
कैटरिंग व्यवसायियों ने प्रशासन और गैस आपूर्ति एजेंसियों से मांग की है कि व्यावसायिक उपयोग के लिए गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि समारोहों के इस महत्वपूर्ण सीजन में यदि आपूर्ति सुचारु रही, तो व्यवसाय और आयोजनों की व्यवस्था दोनों को सुचारु रूप से चलाया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें – यवतमाल के 72 गांवों से गुजरेगा ‘शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे’, जनसुनवाई में किसानों ने रखीं अपनी शर्तें
सिलेंडर नहीं मिल रहे
श्रीबालाजी कैटरिंग के संचालक दिलीप पील्लेवार ने कहा कि समारोहों का सीजन चल रहा है, लेकिन सिलेंडर नहीं मिल रहे। बड़े कार्यक्रमों में खाना तैयार करना मुश्किल हो गया है। ग्राहकों की मांग पूरी करना अब चुनौती बन गई है। सरकार से जल्दी समाधान की उम्मीद है।
व्यवसाय पर असर
देशमुख कैटरिंग के संचालक सतीष देशमुख ने कहा कि गैस की कमी से लागत बढ़ रही है और काम भी धीमा पड़ गया। कुछ समय के लिए वैकल्पिक साधनों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। समारोहों में समय पर भोजन देना कठिन हो गया है। व्यवसाय पर सीधा असर पड़ रहा है।
जल्द समस्या हल हो
कैटरिंग व्यवसायी मंगेश महाराज ने बताया कि हमारे लिए यह मौसम सबसे व्यस्त होता है। लेकिन गैस की आपूर्ति में रुकावट से परेशानी बढ़ गई है। ग्राहक भी परेशान हो रहे हैं और कार्यक्रम में बाधा आ रही है। आशा है कि समस्या जल्दी हल होगी।
