Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Pune Water Supply Project: कोंढवा-उंड्री में पानी संकट खत्म होने की उम्मीद, समान जल आपूर्ति योजना का अंतिम चरण

Pune Water Supply Project Update: पुणे के कोंढवा, उंड्री और आसपास के इलाकों में वर्षों से जारी पानी संकट अब खत्म होने वाला है। समान जल आपूर्ति योजना अंतिम चरण में है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: May 03, 2026 | 01:10 PM

जल आपूर्ति योजना (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pune Water Supply Project Relief Plan: पुणे शहर के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में स्थित कोंढवा, उंड्री, मोहम्मद वाडी और एनआईबीएम क्षेत्र के नागरिकों को जल्द ही पानी संकट से राहत मिलने वाली है।

पुणे महानगरपालिका की महत्वाकांक्षी समान पानी आपूर्ति योजना अब अंतिम चरण में पहुंच गई है और इन क्षेत्रों के लिए बनाई गई टंकियों में पानी भरने का काम शुरू हो गया है। इस परियोजना से करीब 4 लाख नागरिकों को लाभ मिलेगा।

वर्षों से इन इलाकों में पर्याप्त जलापूर्ति व्यवस्था नहीं होने के कारण नागरिकों को निजी पानी टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा था। कई हाउसिंग सोसायटियां लाखों रुपये टैंकरों पर खर्च कर रही थीं। अब इस योजना के लागू होने से टैंकरों की आवश्यकता कम होगी।

सम्बंधित ख़बरें

Pimpri Chinchwad RMC Project: धूल और प्रदूषण पर मनपा का एक्शन, औचक जांच में कई निर्माण साइट्स पर कार्रवाई

KDMC Fake Fire NOC: एसीबी ने 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, फर्जी एनओसी रैकेट में बड़े नेटवर्क की आशंका

Census 2027 Self Enumeration: जनगणना 2027 की डिजिटल शुरुआत, ठाणे में ‘सेल्फ-एन्यूमरेशन’ से खुद भरें जानकारी

Navi Mumbai Educity Project: विदेश की 10 यूनिवर्सिटी एक कैंपस में, नवी मुंबई बनेगा ‘एजुकेशनल कैपिटल’

पिछले एक हफ्ते से प्रयास जारी

इस परियोजना के इस चरण को शुरू करने के लिए पिछले एक सप्ताह से जलापूर्ति विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगातार प्रयासरत थे। मुख्य अभियंता नंदकिशोर जगताप और विनोद क्षीरसागर सहित पूरी टीम बधाई के पात्र है।
– पवनीत कौर, अतिरिक्त आयुक्त, पीएमसी

चरणबद्ध रूप से घरों में की जाएगी पानी सप्लाई

पुणे महापालिका के अनुसार, परियोजना के तहत 23 किलोमीटर लंबी मुख्य पानी पाइपलाइन, 17 मिलियन लीटर क्षमता की 8 ऊंची पानी टंकियां और 33 किलोमीटर लंबा नया वितरण नेटवर्क तैयार किया गया है। इसके अलावा 6 जलापूर्ति जोन विकसित किए गए हैं।

इसके जरिए मोहम्मद वाडी, दोराबजी पैराडाइज, कृष्णानगर, कोरिथियंस, जरांडे नगर, उंड्री और कोंढवा क्षेत्रों में पानी पहुंचाया जाएगा। वर्ष 2018-19 में शुरू हुई यह परियोजना करीब 8 वर्षों बाद अब कार्यान्वित हो रही है। 1 मई 2026 को 19 किलोमीटर लंबी मुख्य पाइपलाइन शुरू की गई, जिससे दोराबजी पैराडाइज क्षेत्र की 3 टंकियों में पानी भरना शुरू हो गया है।

ये भी पढ़ें :- Pimpri Chinchwad RMC Project: धूल और प्रदूषण पर मनपा का एक्शन, औचक जांच में कई निर्माण साइट्स पर कार्रवाई

शेष 4 किलोमीटर पानी पाइपलाइन और 5 अन्य टंकियों को 10 मई 2026 तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से घरों तक जलापूर्ति शुरू होगी। इस परियोजना से प्रतिदिन करीब 600 पानी टैंकरों की जरूरत कम होने का अनुमान है। इससे नागरिकों को आर्थिक राहत मिलने के साथ सड़कों पर भारी टैंकरों की आवाजाही भी घटेगी। भूजल दोहन कम होने से पर्यावरण संरक्षण को भी मदद मिलेगी।

Pune water supply project kondhwa undri tanker relief plan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 03, 2026 | 01:10 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Pune News
  • Water Supply

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.