Hinjewadi Shivajinagar Metro: पुणे IT हब को राहत में देरी, मेट्रो परियोजना दो चरणों में होगी शुरू
Hinjewadi Shivajinagar Metro Phase 1: पुणे की बहुप्रतीक्षित हिंजवडी-शिवाजीनगर मेट्रो सेवा एक बार फिर टल गई है। अब 15 जून से आंशिक रूप से शुरू होने की संभावना है।
- Written By: अपूर्वा नायक
पुणे मेट्रो लाइन 1 (सौ. सोशल मीडिया )
Hinjewadi Shivajinagar Metro Delay Pune: पुणे के आईटी हब को शहर के मुख्य हिस्से से जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित हिंजवडी-शिवाजीनगर मेट्रो सेवा का इंतजार एक बार फिर बढ़ गया है। पिछले कई महीनों से यातायात की भीषण समस्या से जूझ रहे।
आईटी पेशेवरों और स्थानीय नागरिकों को उम्मीद थी कि मई महीने में उन्हें राहत मिल जाएगी लेकिन अब इस परियोजना के शुभारंभकी तारीख को आगे बढ़ाकर 15 जून कर दिया गया है।
वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह स्पष्ट है कि अभी यात्रियों को कम से कम डेढ़ महीना और इंतजार करना होगा। यह मेट्रो लाइन पुणे की तीसरी महत्वपूर्ण लाइन है, जो लगभग 23 किलोमीटर लंबे मार्ग पर फैली है।
सम्बंधित ख़बरें
PCMC Nominated Corporators: 3 महीने बाद भी 10 नगरसेवकों के नाम तय नहीं, गुटबाजी और राजनीति से अटका मामला
Chhatrapati Sambhajinagar: शहर में चेन स्नैचर्स का आतंक; कहीं घर में घुसकर लूटा, तो कहीं दिनदहाड़े रास्ते पर
Pune Water Supply Project: कोंढवा-उंड्री में पानी संकट खत्म होने की उम्मीद, समान जल आपूर्ति योजना का अंतिम चरण
Pimpri Chinchwad RMC Project: धूल और प्रदूषण पर मनपा का एक्शन, औचक जांच में कई निर्माण साइट्स पर कार्रवाई
निर्माण सामाग्री की सप्लाई हुई थी बाधित
इस परियोजना का निर्माण सार्वजनिक-निजी भागीदारी यानी पीपीपी मॉडल के तहत पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण और पुणे आईटी सिटी मेट्रो रेल लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस मार्ग पर कुल 23 स्टेशन प्रस्तावित हैं, लेकिन काम की धीमी गति को देखते हुए अब प्रशासन ने इसे दो चरणों में शुरू करने का निर्णय लिया है।
नई योजना के मुताबिक, 15 जून से पहले चरण में केवल 12 स्टेशनों के बीच परिचालन शुरू होगा, जबकि शेष 11 स्टेशनों पर मेट्रो सेवा शुरू होने के लिए अक्टूबर तक का समय लग सकता है। परियोजना में देरी के पीछे कई वैश्विक और स्थानीय कारणों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।
निर्माण कंपनी का तर्क है कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण निर्माण सामग्री की आपूर्ति बाधित हुई है, वहीं पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के चलते बड़ी संख्या में मजदूरों के अपने गांवों की ओर पलायन करने से कार्यबल की कमी हो गई। इसके अलावा, सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय चौक जैसे व्यस्त इलाकों में जल पाइपलाइन के लीकेज और अन्य तकनीकी बाधाओं ने भी काम की रफ्तार को धीमा किया है।
समयसीमा में 5 से 6 बार किया गया बदलाव
शुरुआत में इस प्रोजेक्ट को मार्च 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन समय के साथ इसकी समयसीमा में पांच से छह बार बदलाव किया जा चुका है। पीएमआरडीए के आयुक्त अभिजीत चौधरी के अनुसार, कंपनी से नई तारीखों का औपचारिक प्रस्ताव मांगा गया है, जिसके बाद उद्घाटन की अंतिम रूपरेखा तैयार की जाएगी।
ये भी पढ़ें :- PCMC Nominated Corporators: 3 महीने बाद भी 10 नगरसेवकों के नाम तय नहीं, गुटबाजी और राजनीति से अटका मामला
प्रशासन अब सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय चौक के पास पाइपलाइन की मरम्मत और स्टेशनों के लिए आवश्यक स्थान खाली कराने जैसे कार्यों को प्राथमिकता दे रहा है ताकि 15 जून की नई समयसीमा को सुरक्षित रखा जा सके। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो जून के मध्य से हिंजवडी के यातायात में कुछ हद तक सुधार देखने को मिल सकता है।
