तालाबंद मकान में लगाई सेंध, चोरों ने उड़ाया 49,000 का माल
- Written By: नवभारत डेस्क
Updated On:
Jun 07, 2023 | 02:30 AM
वर्धा. तालाबंद मकान में सेंध लगाते हुए चोर ने 49 हजार रुपयों का माल चुरा लिया़ उक्त मामला सेलू थाना क्षेत्र के धानोली मेघे में सामने आया़ जानकारी के अनुसार ईश्वर चरणदास पोकले (32) की बहन की शादी होने से सभी सदस्य विवाह के लिए सेलू के माहेर मंगल कार्यालय में गए थे.
दोपहर 12 बजे के दौरान ईश्वर ने अपने मित्र सचिन मरसकोल्हे व मंगेश दुर्गे को कुछ कपड़े लाने के लिए घर भेजा था़ उन्हें घर में संपूर्ण सामग्री अस्तव्यस्त बिखरी पड़ी दिखाई दी़.
सूचना मिलते ही ईश्वर पोकले घर पहुंचे़ देखने पर सोने का हार, अंगुठिया, अन्य आभूषण व नकद सहित कुल 49 हजार रुपये का माल चोरी होने की बात सामने आईं. प्रकरण में सेलू पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी.
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में खरीफ की तैयारी; 4.18 लाख हेक्टेयर में होगी बुआई, कृषि विभाग ने की 87 हजार क्विंटल बीज की मांग
हिंगनघाट में 43 लाख रुपये का बड़ा घोटाला, को-ऑपरेटिव सोसायटी पर ठगी के आरोप
महाराष्ट्र में स्कूलों में मराठी अनिवार्य, नियम उल्लंघन पर मान्यता रद्द: डॉ. भोयर का आदेश
Vidarbha Heatwave: नागपुर 43 तो वर्धा 44 डिग्री पार, विदर्भ में आग बरसा रहा आसमान, लू का ‘येलो अलर्ट’ जारी
Burglary in locked house thieves looted goods worth rs 49000
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jun 06, 2023 | 11:23 PM
