- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Broken Lid Of Underground Gutter Scheme Fear Of Accident Demand For Immediate Redressal Of The Problem
भूमिगत गटर योजना का टूटा ढक्कन, हादसे की आशंका, तुरंत समस्या का निवारण की मांग
- Written By: नवभारत डेस्क

वर्धा. शहर की भूमिगत गटर योजना की वजह से समस्याएं निरंतर बढ़ते ही जा रही है़ अब मार्गों के बीचोंबीच बनाए गए चेंबर टूटने की घटनाएं सामने आ रही है़ं मंगलवार को जीएस कालेज कामर्स के पास मार्ग के चेंबर का ढक्कन टूटने से दुर्घटना की संभावना बढ़ गई थी़ भूमिगत गटर योजना के कारण निर्माण हो रही इस समस्या का तत्काल निराकरण किया जाए, ऐसी मांग की जा रही है.
नगर परिषद प्रशासन ने शहर में अमल में लाई भूमिगत गटर योजना को पहले से ही विरोध था़ इसके बावजूद तत्कालीन पदाधिकारियों ने योजना अमल में लाई़ मार्गों के बीचोंबीच खुदाई कर पाइपलाइन डालकर चेंबर्स का निर्माण किया गया है़ किंतु, अल्प समय में ही चेंबर के ढक्कन टूटने की घटनाएं सामने आ रही है़ं ऐसे में मार्ग से गुजरनेवाला व्यक्ति चेंबर के गड्ढे में जाकर दुर्घटना का शिकार होने की संभावनाएं बढ़ गई है़ं जीएस कालेज कामर्स मार्ग से मंगलवार को भूमिगत गटर का चेंबर टूट गया है़ जिससे निर्माणकार्य के दर्जे को लेकर कई सवाल उठ रहे है़.
मार्ग पर हमेशा रहता है यातायात
महात्मा गांधी चौक से झांसी रानीचौक तक मार्ग पर हमेशा ही यातायात रहता है़ मार्ग पर जीएस कालेज, जेबी साइंस कालेज के साथ ही पुलफैल व श्मशानभूमि की ओर जानेवाले लोगों की निरंतर भीड़ रहती है़ मंगलवार को ग्रामपंचायत चुनाव की मतगणना तहसील कार्यालय में शुरू रहने से जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष से जानेवाला मार्ग महात्मा गांधी चौक से डा़ आंबेडकर चौक तक यातायात बंद थी़ जिससे यातायात जीएस कालेज मार्ग से ही शुरू थी़ वाहनों के गुजरने से मार्ग पर भूमिगत गटर का चेंबर टूट गया़ यह बात मार्ग से गुजर रहे पूर्व पार्षद परवेज खान के ध्यान में आते ही उन्होंने तुरंत फोटो निकालकर मुख्याधिकारी की ओर शिकायत की़ साथ ही चेंबर के चारों ओर पत्थर रखे, ताकि कोई भी वाहन गड्ढे में गिरकर दुर्घटना का शिकार न हो़ कांग्रेस नेता शेखर शेंडे ने भूमिगत गटर योजना के निकृष्ट दर्जे को लेकर रोष व्यक्त किया.
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में दर्दनाक हादसा: तबेले में बैल के हमले से किसान की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम
वर्धा में बढ़ रही आत्महत्याएं: चिंता बढ़ाने वाले आंकड़े! 24 घंटे में 3 ने लगाई फांसी, एक ने खाया जहर
वर्धा हिंदी यूनिवर्सिटी के क्लर्क ने 100 से अधिक छात्राओं को भेजे अश्लील वीडियो, मचा हड़कंप, आरोपी सस्पेंड
हिंगनघाट में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, 4 साल की मासूम गंभीर रूप से घायल
निर्माणकार्य की हो जांच
अन्य शहरों में यह भूमिगत गटर योजना फेल हुई है़ जिससे हमारा शुरुआत से ही योजना को विरोध था़ इसके बावजूद पूर्व नगराध्यक्ष तराले शहर में योजना के अमल को लेकर आग्रही भूमिका लेते हुए कार्य किया़ मार्ग से प्रतिदिन दुपहिया, साइकिल से विद्यार्थी, नागरिक गुजरते है़ं अगर चेंबर के अंदर कोई गिरकर दुर्घटना का शिकार होता है तो कौन जिम्मेदार रहेगा़ समस्या का जल्द से जल्द निराकरण करें.
-परवेज खान, पूर्व पार्षद, कांग्रेस
Broken lid of underground gutter scheme fear of accident demand for immediate redressal of the problem
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी: 100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य का मालिक शिवराज मोटेगांवकर लातूर से गिरफ्तार
May 18, 2026 | 03:25 PMइंदौर में टैंकर की टक्कर से मां और 2 मासूमों की मौत, पति की हालत गंभीर, आरोपी ड्राइवर फरार
May 18, 2026 | 03:13 PMअब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
May 18, 2026 | 03:07 PMजेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
May 18, 2026 | 03:03 PMप्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
May 18, 2026 | 02:44 PMरॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
May 18, 2026 | 02:40 PMनागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
May 18, 2026 | 02:39 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














