वर्धा: बोर टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान नियमों का उल्लंघन, पर्यटक का वीडियो वायरल
Tiger Reserve Safari Rules Violation: बोर टाइगर रिजर्व में पर्यटक द्वारा बाघिन 'पिंकी' का वीडियो वायरल करने पर उप संचालक मंगेश ठेंगड़ी ने नियमों के उल्लंघनकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
- Written By: केतकी मोडक
बोर टाइगर रिज़र्व जंगल सफ़ारी के नियमों का उल्लंघन करते पर्यटक (सोर्स - फोटो नवभारत)
Wildlife Safari Video Violation In Wardha: जैव विविधता से समृद्ध बोर टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान नियमों के उल्लंघन का एक मामला सामने आया है। बफर क्षेत्र में सफारी कर रहे एक पर्यटक द्वारा मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्डिंग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना के बाद जंगल सफारी के दौरान सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अब सभी की नजर बोर टाइगर रिजर्व प्रशासन की संभावित कार्रवाई पर टिकी है।
पर्यटकों को दी जाने वाली हिदायतों का उल्लंघन
जानकारी के अनुसार, जंगल सफारी शुरू होने से पहले पर्यटकों को सुरक्षा संबंधी नियमों और निर्देशों की जानकारी दी जाती है। जीप्सी चालक और गाइड भी सफारी के दौरान पर्यटकों को नियमों का पालन करने के लिए आगाह करते हैं।
विशेष रूप से सफारी के दौरान मोबाइल फोन के उपयोग और अनधिकृत वीडियो रिकॉर्डिंग से बचने की हिदायत दी जाती है। इसके बावजूद बोर टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में सफारी कर रहे एक पर्यटक द्वारा मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
‘मुझे लगातार गालियां और धमकियां मिल रहीं’, पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर ने दर्ज कराई ऑनलाइन शिकायत
Dharavi Redevelopment Project: 10 लाख लोगों के आशियाने पर संकट? जानिए क्यों अटका एशिया का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट?
सरकारी स्कूलों में यूनिफॉर्म बांटने में भेदभाव: PM श्री के छात्रों को पूरा अनुदान, समग्र शिक्षा वालों को आधा
अमरावती में अकाउंट रेंटल रैकेट का पर्दाफाश, साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल हो रहे थे बैंक खाते
बाघिन ‘पिंकी’ की लोकेशन सार्वजनिक होने पर उठे सवाल
बताया जा रहा है कि जिस जीप्सी वाहन में यह पर्यटक सफारी कर रहा था, उसी वाहन से संबंधित नियमों के उल्लंघन का एक अन्य वीडियो भी पूर्व में सोशल मीडिया पर सामने आ चुका है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति BTR-7 ‘पिंकी’ नामक बाघिन की लोकेशन और उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी देता दिखाई दे रहा है।
वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि बफर क्षेत्र में वन्यजीवों, विशेषकर बाघों की गतिविधियों और सटीक लोकेशन को सार्वजनिक रूप से साझा करना सुरक्षा की दृष्टि से उचित नहीं माना जाता। साथ ही इस प्रकार की रिकॉर्डिंग जंगल सफारी के निर्धारित नियमों के विपरित भी है।
यह भी पढ़ें:- अमरावती में बच्चू कडू की बड़ी मांग; सरकार Kisan Karj Mafi Yojana में करें बदलाव
सुरक्षा नियमों का पालन जरुरी : ठेंगडी
बोर टाइगर रिजर्व के उप संचालक मंगेश ठेंगड़ी ने कहा कि जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों द्वारा सुरक्षा नियमों का पालन करना आवश्यक है। साथ ही यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी जीप्सी चालक और आकार गाइड की भी है कि सफारी के दौरान किसी प्रकार से नियमों का उल्लंघन न हो। उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
