भुलाबाई लोक-उत्सव मनाया (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Yavatmal News: कलाविष्कार महिला मंडल द्वारा मीरा कालोनी के साईं मंदिर हॉल में भूलाबाई उत्सव आयोजित किया था। आज की घड़ी में लोक पारंपारिक उत्सव भूल रहे हैं। विशेष रूप से नई पीढ़ी को पारंपारिक उत्सव की जानकारी मिले। इसके लिए कलाविष्कार महिला मंडल द्वारा भुलाबाई उत्सव आयोजित किया था।
कार्यक्रम का आयोजन दो चरणों में किया था। कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में अपर तहसीलदार स्नेहा क्षीरसागर थे। प्रमुख अतिथि के रूप में प्रा। मनीषा गुल्हाने उपस्थित थे। अध्यक्ष के रूप में स्नेहा क्षीरसागर, प्रमुख अतिथि मनीषा गुल्हाने, परीक्षक कल्पना बिरे, मंदा तरंगे, वंदना ठाकरे, पूर्व नगराध्यक्ष शीतल गाते, मंडल अध्यक्षा प्रतिभा घालनी व सुनंदा वानखड़े उपस्थित थी। कुछ दिन पूर्व सेवानिवृत्त हुए सुनंदा देशमुख, ज्योति नागतोडे, वंदना ठाकरे को शाल, श्रीफल देकर अतिथियों ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रमुख अतिथि मनीषा गुल्हाने ने पारंपारिकता जपते हुए भुलाबाई उत्सव का आयोजन करने पर कलाविष्कार महिला मंडल का अभिनंदन किया। परीक्षक मंदा तरंगे ने मार्गदर्शन में भुलाबाई उत्सव की जानकारी देकर महाराष्ट्र के पारंपरिक उत्सव का महत्व बताया। कार्यक्रम अध्यक्ष स्नेहा क्षीरसागर ने उपक्रम की प्रशंसा की। कार्यक्रम अध्यक्ष व प्रमुख अतिथि का परिचय मनीषा देशमुख ने किया। प्रास्ताविक कलाविष्कार महिला मंडल अध्यक्षा प्रतिभा घालनी एवं प्रथम चरण का संचालन सचिव नीला खेडकर ने किया। आभार प्राचार्या प्रतिभा रायपुरे ने माना।
दूसरे चरण में परीक्षक वर्षा बाभले के मार्गदर्शन में आयोजित स्पर्धा में 12 गुट शामिल हुए थे। संचालन मंडल की सुनंदा वानखड़े ने की। कलाविष्कार मंडल पुलगांव के अध्यक्ष दिलीप घालनी ने मनोगत व्यक्त किया। कलाविष्कार महिला मंडल ने भुलाबाई उत्सव का आयोजन करने पर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रायोजक शीला कपले, नलिनी ढोबले, संगीता बेलपांडे, चैताली गणेशपुरे, ज्योति भेंडे, कविता ब्राह्मणकर, भारती माहुरे, प्रणिता मोने, ज्योति नागतोडे, वृषाली चिचाटे, मेघा उमक, श्रुतिका चांदोरे को गुलाब फूल देकर सन्मानित किया। कार्यक्रम के सफलतार्थ मंडल सदस्या मीना शहागडकर, दीपाली काले, सुचिता बैतुले, प्रिया गिरुलकर, डॉली साहू, मंजू पाठक, वंदना बांगरे, वंदना देशमुख, चंदा बेलपांडे, प्रतिभा डोल्हारे, सविता ढोके, पूनम तिवारी, स्वाती गभणे, छाया कोठावले, सरोज ठाकूर, तृप्ती माधवे, संगीता देशमुख ने कडी मेहनत की।
ये भी पढ़े: मुंबई को मिला नया ग्लोबल गेटवे, PM मोदी ने किया नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन
स्पर्धा के विजयी गुट में प्रथम पुरस्कार आयरा अजिंक्य घालणी की ओर से 3100 रूपये हिरकणी समूह अयोध्या नगर को मिला। द्वितीय पुरस्कार ऑली अभिजित राऊत की ओर से 2100 रुपये का नगदी पुरस्कार शारदा महिला मंडल मुंदडा कॉलनी को मिला। तृतीय पुरस्कार अनघा मदन देशमुख की ओर से 1100 रूपये जानकी माता ग्रुप चिंचोली जिला अमरावती को मिला। प्रोत्साहन पर प्रथम पुरस्कार दिशा अविनाश शहागडकर की ओर से 701 रुपये जय भवानी ग्रुप हरिराम नगर, द्वितीय प्रोत्साहन पुरस्कार विजया शंकर खंडागले की ओर से 501 रुपये भागीरथी ग्रुप रामकृष्ण नगर को मिला।