Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आर्वी नगर परिषद में समितियों का गठन निर्विरोध, भाजपा व सहयोगी दलों का वर्चस्व कायम

Arvi News: आर्वी नगर परिषद में स्थायी व विषय समितियों के सभापतियों का चयन निर्विरोध हुआ। भाजपा-समर्थित पदाधिकारियों का वर्चस्व रहा, और विभिन्न समितियों में सदस्यों की नियुक्ति की गई

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jan 23, 2026 | 08:26 PM

आर्वी नगर परिषद सदस्य (सोर्सः नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Arvi Municipal Council News: आर्वी नगर परिषद में स्थायी समिति के सदस्यों सहित विभिन्न विषय समितियों के सभापतियों का चयन निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ। इस चयन प्रक्रिया में स्थायी समिति तथा विभिन्न समितियों के सभापति पदों पर भाजपा एवं उसके सहयोगी दलों का वर्चस्व कायम रहा। आर्वी नगर परिषद के सभागृह में आयोजित विशेष सभा में स्थायी समिति के सदस्यों का चयन किया गया।

नगराध्यक्ष पदसिद्ध रूप से स्थायी समिति के अध्यक्ष होते हैं, अतः नगराध्यक्ष स्वाति गुल्हाणे को स्थायी समिति का अध्यक्ष घोषित किया गया। वहीं उपाध्यक्ष गौरव राजकुमार जाजू की शिक्षा, क्रीड़ा व सांस्कृतिक कार्य समिति के सभापति पद पर निर्विरोध चयन किया गया। इस समिति में सदस्य के रूप में लवेश गलोले, शुभांगी गाठे, प्रशांत ठाकुर, प्रियंका भीमके एवं प्रतिभा गिरी का चयन हुआ।

स्थायी समिति के सदस्यों में गौरव जाजू, जगन गाठे, संजय राऊत, अजय कट्टमवार, भारती पोटफोडे, संजय थोरात, देविदास साठे, उषा सोनटक्के तथा विपक्षी गुटनेता पंकज वाघमारे का समावेश है। सार्वजनिक बांधकाम समिति के सभापति पद पर संजय राऊत का निर्विरोध चयन किया गया। इस समिति में सदस्य के रूप में मनोज आगरकर, संपदा जोशी, लवेश गलोले, प्रतिभा गिरी एवं ज्ञानेश्वरी जाचक शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

सहर शेख के बयान से ठाणे में सियासी बवाल, एकनाथ शिंदे ने AIMIM को ललकारा, बोले- आनंद दिघे के गढ़ को कोई हरा…

वर्धा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार, 5.72 लाख का माल जब्त

Wardha News: रोमांचक मैच का दर्शकों ने उठाया लुत्फ, सीएडी इलेवन टीम बनी विजेता

वर्धा में कपड़ा व्यापारी से 10 लाख की धोखाधड़ी, नकली सोना थमाकर आरोपी फरार, मामले में 3 पर FIR दर्ज

स्वच्छता, वैद्यक व सार्वजनिक आरोग्य समिति के सभापति पद पर संजय थोरात का चयन हुआ। समिति के सदस्य सुनील बाजपेयी, उषा सोनटक्के, खान महताब खातून युसुफ, नितिन लोहे तथा हेमलता जाधव हैं। नियोजन व विकास समिति के सभापति पद पर जगन गाठे का चयन किया गया। इस समिति में देविदास साठे, प्रशांत ठाकुर, कांता कसर, हेमलता जाधव एवं गोविंदा उईके सदस्य हैं। जलापूर्ति व जलनिस्सारण समिति के सभापति पद पर अजय कट्टमवार का चयन हुआ। समिति के सदस्य शुभांगी गाठे, उर्मिला पवार, मनोज आगरकर, वंदना देवघरे तथा अब्दुल रशीद शेख कादर शेख हैं।

स्थायी समिति के सदस्य:

  • गौरव जाजू
  • जगन गाठे
  • संजय राऊत
  • अजय कट्टमवार
  • भारती पोटफोडे
  • संजय थोरात
  • देविदास साठे
  • उषा सोनटक्के
  • विपक्षी गुटनेता: पंकज वाघमारे

ये भी पढ़े:- वर्धा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार, 5.72 लाख का माल जब्त

अन्य समितियों के सभापति:

  • सार्वजनिक बांधकाम समिति – संजय राऊत
  • स्वच्छता, वैद्यक व सार्वजनिक आरोग्य समिति – संजय थोरात
  • नियोजन व विकास समिति – जगन गाठे
  • जलापूर्ति व जलनिस्सारण समिति – अजय कट्टमवार
  • महिला व बालकल्याण समिति – भारती पोटफोडे

संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया निर्विरोध रूप से की गई संपन्न

महिला व बालकल्याण समिति के सभापति पद पर भारती पोटफोडे की निर्विरोध नियुक्ति की गई। इस समिति में कांता कसर, खान महताब खातून युसुफ संपदा जोशी, शीतल मोहड एवं प्रियंका भीमके सदस्य हैं। प्रत्येक समिति में विपक्षी गुट के दो सदस्यों को स्थान दिया गया है। इस अवसर पर नगराध्यक्ष स्वाति गुल्हाणे तथा मुख्याधिकारी डॉ. किरण सुकडवाड उपस्थित थे। संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया निर्विरोध रूप से संपन्न हई।

Arvi nagar parishad committee election unopposed bjp dominance

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 23, 2026 | 08:26 PM

Topics:  

  • Maharashtra Local Body Elections
  • Maharashtra News
  • Wardha
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.