वर्धा में ट्रांसफर के बदले 20 हजार की रिश्वत मांगने वाला रापनि का सीनियर क्लर्क एसीबी के हत्थे चढ़ा
Wardha MSRTC Bribe Case: वर्धा में ट्रांसफर कराने के नाम पर 20,000 की रिश्वत मांगने वाले रापनि (MSRTC) के सीनियर क्लर्क सचिन चांदेकर को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने हिरासत में लिया है।
- Written By: रूपम सिंह
रिश्वत मांगने पर टीम ने हिरासत में (सोर्स- सोशल मीडिया)
Wardha ACB Raid Clerk Arrested: तबादला कराने के ऐवज में 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग करने वाले रापनि के वरिष्ठ लिपीक को वर्धा एन्टी करप्शन ब्यूरों की टीम ने हिरासत में लिया। इस कार्रवाई को सोमवार, 25 मई को रापनि के विभाग नियंत्रक कार्यालय परीसर में अंजाम देते ही हलचल मच गई।
आरोपी का नाम सचिन ज्ञानेश्वर चांदेकर (48) निवासी चिकणी जामनी तहसील देवली बताया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता वर्धा डिपो में कार्यरत है। उनकी तबीयत खराब होने से सेवाग्राम के अस्पताल में इलाज शुरू था। डॉक्टर ने उन्हें बेडरेस्ट बताया। इसलिए उक्त कर्मचारी दिसंबर 2025 से सिक अवकाश पर थे।
साथ ही डॉक्टर ने उन्हें चलने फिरने से मना किया था। परिणामवश शिकायतकर्ता ने तबादल के लिए सेवाग्राम मार्ग पर स्थित विभाग नियंत्रक कार्यालय में आवेदन किया था। जहां विभाग नियंत्रक के वरिष्ठ लिपीक सचिन ज्ञानेश्वर चांदेकर से मिली। आरोपी ने वर्कशॉप व विभागीय कार्यालय में तबादला देने के ऐवज में 20 हजार की रिश्वत मांगी।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में बकरीद पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की बैठक; नियमों के पालन की अपील
महाराष्ट्र में अचानक मोबाइल पर क्यों बजा खतरनाक साइरन? जानिए ‘Extremely Severe Alert’ का पूरा सच
नितिन गडकरी के गढ़ में ही दावों की खुली पोल; 2 महीने का दावा, 5 महीने बाद भी अधूरा अजनी स्टेशन प्रोजेक्ट
वर्धा में मानसून से पहले 29 लाख की लागत से साफ होंगे शहर के नाले, जलभराव रोकने के लिए 40 कर्मियों की टीम तैनात
इस संबंध में वर्धा एसीबी ने 12 मई व 14 मई तथा 25 मई को पंचो के समक्ष पड़ताल की। इसमें आरोपी ने रिश्वत की मांग की है, यह स्पष्ट हुआ, परंतु कार्रवाई के दिन आरोपी रिश्वत लेने में टालमटोल कर रहा था। एसीबी की टीम ने आरोपी से एक मोबाइल जब्त कर लिया। साथ ही उसके मकान की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें:- वर्धा में बकरीद पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की बैठक; नियमों के पालन की अपील
आरोपी पर विविध धाराओं के तहत केस दर्ज
आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ सेवाग्राम पुलिस थाने में विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई को वर्धा एसीबी के पुलिस उपअधीक्षक राकेश साखरकर के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक संदीप मुपडे, पुलिस निरीक्षक कान्होपात्रा बन्सा, एएसआई मंगेश गंधे, पुलिस हवालदार पंकज डाहाके, मंगेश झामरे, सचिन गाढवे, पुलिसकर्मी राखी फुलमाळी, प्रितम इंगले, प्रशांत मानमोडे, मनिष मसराम, विष्णु काळुसे ने अंजाम दिया। इस कार्रवाई वर्धा रापनि में हडकंप मचा हुआ है।
