वर्धा में बकरीद पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की बैठक; नियमों के पालन की अपील
Wardha Police News: वर्धा में बकरीद के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। प्रशासन ने नियमों का पालन करने और अफवाहों से बचने की अपील की।
- Written By: रूपम सिंह
पुलिस की बैठक (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Wardha Peace Committee Meeting Bakra Eid: मुस्लिम समाज का पवित्र पर्व बकरी ईद 27 मई को मनाया जाएगा। इस पर्व के मद्देनजर जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा सभी समाजों के बीच धार्मिक सौहार्द और शांति कायम रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिला शांति समिति की विशेष बैठक बुलाई गई थी।
बैठक में पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे की प्रमुख मार्गदर्शन रहा। बैठक में जिले की विभिन्न मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य, गणमान्य नागरिक, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तथा जिले के सभी पुलिस थानों के थाना प्रभारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।
बैठक में पुलिस प्रशासन की ओर से नागरिकों से अपील की गई कि बकरी ईद का पर्व हर वर्ष की तरह उत्साह, शांति और आपसी भाईचारे की भावना से मनाया जाए। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें और समाज में अशांति फैलाने वाले तत्वों को बढ़ावा न दें। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कुर्बानी के दौरान शासन और न्यायालय द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों एवं नियमों का सख्ती से पालन किया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे में तहसीलदार ने जमीन पर बैठ सुनीं लोगों की समस्याएं, भिवंडी तालुका में घोंगड़ी बैठक पहल
Akola News: आरक्षण के उपवर्गीकरण पर अकोला में मंथन, आंबेडकर के विचारों पर दिया गया जोर
ठाणे में शहीद स्मारक पर बेघरों का डेरा, स्टेशन के बाहर बढ़ी अव्यवस्था, कार्रवाई की मांग
महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस नेता राहुल गांधी, CM फडणवीस के सामने रखीं 3 मांगें
साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने और किसी प्रकार की गंदगी या अव्यवस्था न होने देने पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। पुलिस प्रशासन ने बताया कि बकरी ईद के दिन शहर और वर्धा जिले के संवेदनशील तथा प्रमुख स्थानों पर कड़ा पुलिस बंदोबस्त तैनात किया जाएगा। नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत स्थानीय पुलिस से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें:- वर्धा में मानसून से पहले 29 लाख की लागत से साफ होंगे शहर के नाले, जलभराव रोकने के लिए 40 कर्मियों की टीम तैनात
बैठक के दौरान यह भी कहा गया कि वर्धा जिले की पहचान हमेशा शांति, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के लिए रही है। ऐसे में आगामी बकरी ईद का पर्व भी सभी समुदायों के लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। पुलिस प्रशासन नागरिकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
