एक ही रात्रि में 5 दूकानों में सेंध
- Written By: नवभारत डेस्क
Updated On:
Jul 05, 2023 | 12:16 AM
समुद्रपुर (सं). शहर के मुख्य मार्ग पर झेंडा चौराहा परिसर में चोरों ने एक ही रात्रि में पांच दूकानों में सेंध लगाई़ महेश चुनचुनवार के होटल तथा कोल्ड्रिंक की दूकान का शटर तोड़कर अलमारी सरकाते हुए गल्ले से 15 हजार की नकद चुराई.
इस दूकान से सटी दो दूकानें छोड़ अभय रमेश आगरे की पानटपरी से एक हजार पांचसौ रुपए तथा बाजार चौराहे पर मुख्य मार्ग पर स्थित महेंद्र झाड़े की पानटपरी से एक हजार पांचसौ रुपए सहित कुल 18 हजार रुपयों की नकद चुराई.
वहीं वाघेडा चौराहे पर वावधने की पानटपरी व स्टेट बैंक के समीप नरेश नागोसे की पानटपरी में भी चोरी का प्रयास किया़ प्रकरण में समुद्रपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में खरीफ की तैयारी; 4.18 लाख हेक्टेयर में होगी बुआई, कृषि विभाग ने की 87 हजार क्विंटल बीज की मांग
हिंगनघाट में 43 लाख रुपये का बड़ा घोटाला, को-ऑपरेटिव सोसायटी पर ठगी के आरोप
महाराष्ट्र में स्कूलों में मराठी अनिवार्य, नियम उल्लंघन पर मान्यता रद्द: डॉ. भोयर का आदेश
Vidarbha Heatwave: नागपुर 43 तो वर्धा 44 डिग्री पार, विदर्भ में आग बरसा रहा आसमान, लू का ‘येलो अलर्ट’ जारी
5 shops burgled in one night
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jul 04, 2023 | 11:00 PM
