कोरोना से 2 की हुई मृत्यु, 400 नए संक्रमित मरीज मिले
- Written By: नवभारत डेस्क
Updated On:
Jan 26, 2022 | 02:39 AM
वर्धा. जिले में गत तीन दिनों से नए संक्रमितों की संख्या कम होती दिखाई दे रही है़ किन्तु मंगलवार को दो की मौत होने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है़ पिछले चौबीस घंटे में करीब 1,368 लोग की कोरोना टेस्ट की गई़ इसमें 400 नए संक्रमित मिले है़ वहीं 3 लोग अन्य जिले के बताये गए़ मंगलवार को 2 ने अपनी जान गंवाई.
वर्तमान में 2,800 लोग होम आइसालेशन में बताये गए़ विगत छह दिनों में 5 लोगों की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है़ जिले में अब तक कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2,891 तक पहुंच गई है़ वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,332 पर पहुंचा है.
चौबीस घंटे में करीब 131 मरीजों ने कोरोना पर मात दी़ कोरोना संक्रमितों के साथ-साथ मृतकों का आंकड़ा बढ़ने से जिला प्रशासन सकते में आ गया है.
सम्बंधित ख़बरें
हिंगनघाट में 43 लाख रुपये का बड़ा घोटाला, को-ऑपरेटिव सोसायटी पर ठगी के आरोप
महाराष्ट्र में स्कूलों में मराठी अनिवार्य, नियम उल्लंघन पर मान्यता रद्द: डॉ. भोयर का आदेश
Vidarbha Heatwave: नागपुर 43 तो वर्धा 44 डिग्री पार, विदर्भ में आग बरसा रहा आसमान, लू का ‘येलो अलर्ट’ जारी
बापू की कुटी में महामहिम: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेवाग्राम में सूत कातकर दिया आत्मनिर्भरता का संदेश!
2 died due to corona 400 new infected patients found
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jan 26, 2022 | 02:39 AM
