Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वर्धा में स्क्रब टाइफस का खतरा, कीड़ों के काटने से फैलती है ये घातक बीमारी

Wardha News: वर्धा में स्क्रब टाइफस के मामले बढ़े, कीड़ों के काटने से फैलने वाली बीमारी में बुखार, रैशेज़ और गंभीर मामलों में अंगों की फेलियर की संभावना।

  • By आकाश मसने
Updated On: Oct 07, 2025 | 01:48 PM

स्क्रब टाइफस (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Scrub Typhus Cases In Wardha: महाराष्ट्र के वर्धा जिले में स्क्रब टाइफस के कुछ मामले सामने आ रहे हैं। यह बीमारी ओरिएंटिया सुत्सुगामुशी नामक बैक्टीरिया के कारण होती है, जो मुख्य रूप से कीड़ों के काटने से फैलती है। मानसून और उसके बाद का समय इस बीमारी के फैलने का प्रमुख मौसम माना जाता है।

इस बीमारी के लक्षणों में अचानक तेज बुखार आना, बदन दर्द, सिरदर्द, थकान महसूस होना, शरीर पर लाल चकत्ते या रैशेज़, कुछ मरीजों में कीड़े के काटने की जगह पर काली पपड़ी बनती है। गंभीर मामलों में सांस लेने में परेशानी, उल्टियां, भ्रम की स्थिति, दौरे, लीवर या किडनी फेल होने की संभावना है।

कीड़ों के काटने से होती है बीमारी

यह बीमारी अधिकतर झाड़ीदार इलाके, घास वाले स्थानों या खेतों में काम करने वाले लोगों में पाई जाती है। यह कीड़ों के काटने के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है। इस बीमारी से बचने के लिए खेतों, झाड़ियों या घास वाले क्षेत्रों में जाते समय पूरे बाजू के कपड़े, मोजे और जूते पहनें।

यह भी पढ़ें:- वर्धा की 4 नगर परिषदों में महिला नगराध्यक्ष के लिए आरक्षित, एक में पिछड़ा वर्ग को मौका

कीटनाशक का उपयोग करें। घास पर बैठना या सोना टालें। खेत या बाहर से लौटने के बाद कपड़े तुरंत धोएं। अगर बुखार, थकावट या शरीर पर चकत्ते महसूस हों, तो देरी न करते हुए तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। यह बीमारी यदि समय रहते पहचान ली जाए और उचित इलाज पर पूरी तरह से ठीक हो सकती है।

समय पर जांच कर सही इलाज ले

जिले के बालरोग विशेषज्ञ डॉ़ सचिन पावडे ने कहा कि, बुखार को मामूली सर्दी-ज़ुकाम समझकर नजरअंदाज़ न करें। वर्तमान में स्क्रब टाइफस के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, इसलिए हर किसी को सतर्क रहना आवश्यक है। समय पर जांच और सही इलाज से गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है, ऐसा भी उन्होंने बताया।

Wardha scrub typhus cases symptoms alert

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 07, 2025 | 01:48 PM

Topics:  

  • Health News
  • Maharashtra
  • Wardha
  • Wardha News

सम्बंधित ख़बरें

1

पीएम मोदी मुंबई मेट्रो लाइन-3 का करेंगे भव्य उद्घाटन, 13 लाख यात्रियों को मिलेगा फायदा

2

मोबाइल वैन से 3,350 महिलाओं की कैंसर की जांच,1138 स्तन कैंसर व 1037 गर्भाशय कैंसर की जांच पूरी

3

गोरेगांव में पार्षद आरक्षण पर असमंजस की स्थिति, इच्छुक प्रत्याशियों के मेहनत पर फीर सकता है पानी

4

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला…4 रेलवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, महाराष्ट्र समेत इन राज्यों को फायदा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.