Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वर्धा सामूहिक नकल कांड: 118 छात्र फेल, बायोलॉजी में मिले 0 अंक; डमी एडमिशन और पास कराने की गारंटी का भंडाफोड़

Wardha Cheating Scandal: महाराष्ट्र के वर्धा में जे.डी. चौधरी कॉलेज के 118 छात्रों को सामूहिक नकल के आरोप में नागपुर बोर्ड ने फेल कर दिया है। मोटी रकम लेकर पास कराने का काला खेल अब उजागर हुआ है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: May 05, 2026 | 02:52 PM

जेडी चौधरी कॉलेज वाशी (फोटो नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Wardha Cheating Scandal 118 Students Fail: वर्धा जिले की समुद्रपुर तहसील के वाशी स्थित जेडी चौधरी जूनियर कॉलेज में बारहवीं परीक्षा के दौरान हुए सामूहिक नकल प्रकरण का बड़ा खुलासा हुआ है। नागपुर विभागीय शिक्षण मंडल ने इस मामले में कुल 118 छात्रों को अनुत्तीर्ण घोषित किया है और सभी को जीवविज्ञान (बायोलॉजी) विषय में शून्य अंक दिए गए हैं। इस निर्णय से छात्र और अभिभावकों में भारी आक्रोश फैल गया है।

क्या है मामला?

बारहवीं की परीक्षा 10 फरवरी से 11 मार्च के बीच विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वाशी के इस केंद्र पर परीक्षा देने वाले कई छात्रों ने जीवविज्ञान के पेपर में एक जैसे उत्तर लिखे थे, जो मूल्यांकन के दौरान सामने आया। मॉडरेटर ने इस संबंध में शिक्षण मंडल को शिकायत दी, जिसके बाद विस्तृत जांच की गई। संबंधित छात्रों को नागपुर बोर्ड में मौखिक सत्यापन के लिए बुलाया गया था। जांच में सामूहिक नकल की पुष्टि होने के बाद मंडल ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 118 छात्रों को अनुत्तीर्ण कर दिया।

इस प्रकरण में संबंधित परीक्षा केंद्र को स्थायी रूप से रद्द करने का निर्णय लिया गया है तथा परीक्षा में नकल में मदद करने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू है। स्कूल के मुख्याध्यापक और संस्था पर भी कार्रवाई की जाएगी, ऐसी जानकारी नागपुर शिक्षण मंडल के अध्यक्ष द्वारा दी गई है।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक में भूमि अधिग्रहण विवाद, कुंभ रिंग रोड के खिलाफ किसानों का मोर्चा; प्रशासन पर गंभीर आरोप

Naroshankar Temple: नारोशंकर मंदिर में लगेंगे नए गुंबद; सिंहस्थ कुंभ मेले से पहले मंदिर को मिलेगा भव्य स्वरूप

सिंहस्थ कुंभ 2027 की तैयारी तेज: त्र्यंबकेश्वर में ध्वज स्तंभ शिलान्यास, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का दावा

Ajanta: अजंता घाट में दिनदहाड़े व्यापारी से 2.70 लाख की लूट; बदमाशों ने बेरहमी से पीटा

जेडी चौधरी कॉलेज के संचालक के निवास का किया घेराव

इस पृष्ठभूमि में 2 मई को हिंगनघाट में नागरिकों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए जेडी चौधरी कॉलेज के संचालक के निवास पर पहुंचकर जवाब मांगा। ‘हमारे एडमिशन के पैसे वापस करो,’ ऐसी जोरदार मांग अभिभावकों ने की। इस दौरान नंदोरी रोड के एक अकादमी संचालक ने लोगों के सामने अपनी भूमिका रखते हुए स्थिति संभालने का प्रयास किया, ऐसा भी सामने आया है। इस पूरे प्रकरण के चलते, राज्य के शिक्षण राज्यमंत्री का संबंध वर्धा जिले से होने के बावजूद जिले की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस मामले में आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:- देश की ‘नंबर 1’ विधायक बनीं सुनेत्रा पवार, बारामती में सहानुभूति की लहर, सभी विरोधी उम्मीदवारों की जमानत जब्त

छात्रों को दी गई थी पास होने की गारंटी

इस बीच, यहां डमी एडमिशन के माध्यम से बड़ी रकम वसूले जाने के चौंकाने वाले आरोप सामने आए हैं। हिंगनघाट के नंदोरी रोड स्थित एक अकादमी संचालक के माध्यम से छात्रों को ‘पक्के पास होने की गारंटी’ देकर प्रवेश दिलाए जाने की जानकारी अभिभावकों ने दी है। ग्यारहवीं के बाद छात्रों को कॉलेज आए बिना घर पर ही पेपर हल करने की सुविधा दी जा रही थी, ऐसा भी आरोप सामने आया है। उत्तरपत्रिकाएं हिंगनघाट स्थित कॉलेज संचालक चौधरी के निवास पर जमा करने की व्यवस्था होने की बात भी कही जा रही है।

Wardha mass cheating scandal case 118 students fail jd chaudhary college action

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 05, 2026 | 02:52 PM

Topics:  

  • Career News
  • Maharashtra News
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.