Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रंगनाथ स्वामी यात्रा की निविदा में धांधली! 10 लाख का प्रस्ताव ठुकराकर 7.51 लाख में बांटी मलाई, ऐसे हुआ खुलासा

Wani Nagar Parishad Tender Scam: वणी की रंगनाथ स्वामी यात्रा निविदा में बड़े घोटाले का आरोप! ₹10 लाख की बोली छोड़ ₹7.51 लाख में मंजूर हुआ टेंडर। जिलाधिकारी से हुई शिकायत, नगर परिषद में हड़कंप।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Mar 15, 2026 | 09:10 AM

यवतमाल न्यूज

Follow Us
Close
Follow Us:

Rangnath Swami Yatra Wani 2026: वणी स्थानीय नगर परिषद क्षेत्र में आयोजित होने वाली प्रसिद्ध रंगनाथ स्वामी यात्रा की निविदा प्रक्रिया को लेकर बड़ा घोटाला सामने आने का दावा किया जा रहा है। नागपुर के एक ठेकेदार द्वारा जिला अधिकारी को दी गई शिकायत के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। आरोप है कि अधिक राशि की पेशकश होने के बावजूद कम रकम की निविदा को मंजूरी देकर नगर परिषद को आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया।

इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग जोर पकड़ने लगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वणी नगर परिषद ने 20 फरवरी को एक समाचार पत्र में रंगनाथ स्वामी यात्रा के लिए निविदा प्रकाशित की थी। इस निविदा प्रक्रिया में तीन अम्यूजमेंट पार्क संचालकों ने भाग लिया था।

नागपुर से सबसे अधिक बोली

इनमें सबसे अधिक बोली नागपुर के अश्मीर अम्यूजमेंट पार्क के संचालक हर्षद भाटी ने 6 लाख 31 हजार रुपये की लगाई थी। दूसरी बोली यवतमाल के पूजा अम्यूजमेंट पार्क के संचालक आनंद भेले की 6 लाख रुपये तथा तीसरी बोली नागपुर के लक्ष्मी अम्यूजमेंट पार्क के संचालक प्रवीण गोस्वामी की 5 लाख रुपये थी, शिकायतकर्ता का आरोप है कि सबसे अधिक बोली लगाने के बावजूद उन्हें ठेका देने में बाधाएं उत्पन्न की गईं।

सम्बंधित ख़बरें

Bhandara News: बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले पिता की ट्रक हादसे में मौत, दोस्त ने भी गंवाई जान

नासिक में कोयता गैंग का आतंक, पुलिस का ‘कायद्याचा बालेकिल्ला’ अभियान सवालों में; अपराधियों के हौसले बुलंद

मुंबई में मॉनसून से पहले अलर्ट, जुलाई में 4.89 मीटर तक उठ सकती हैं समुद्री लहरें

नवभारत ग्राउंड रिपोर्ट: नागपुर में ‘LPG गैस’ का विकल्प बना ‘इंडक्शन’! शॉर्टेज के दावों में बड़ा खुलासा- VIDEO

शिकायत के अनुसार नगर परिषद के कुछ पदाधिकारियों ने उन्हें उपाध्यक्ष के कार्यालय में बुलाकर स्पष्ट कहा कि इस दर पर यात्रा का ठेका नहीं दिया जाएगा और इसके लिए अतिरिक्त रकम देनी होगी। आरोप है कि बाद में 10 लाख रुपये की राशि पर सहमति भी बन गई और ठेकेदार ने यह रकम देने की तैयारी भी जता दी थी। हालांकि इसके बाद घटनाक्रम ने अचानक नया मोड़ ले लिया।

नगर परिषद को आर्थिक नुकसान

शिकायत में बताया गया है कि उस समय मुख्य अधिकारी के छुट्टी पर होने का हवाला देकर रकम लेने से मना कर दिया गया और अगले दिन आने को कहा गया। लेकिन इसी बीच 11 मार्च को एक छोटे समाचार पत्र में अचानक दोबारा निविदा प्रकाशित कर दी गई और उसी दिन दोपहर 2 बजे तक निविदा जमा करने की समय सीमा तय कर दी गई।

यह भी पढ़ें – परीक्षा केंद्र 2177: 10वीं बोर्ड परीक्षा में पकड़े गए 3 बोगस परीक्षार्थी, प्रिंसिपल ने खुद करवाई एंट्री!

चौंकाने वाली बात यह रही कि दूसरी बार निकाली गई निविदा में केवल एक ही प्रस्ताव प्राप्त हुआ, जो पूजा अम्यूजमेंट पार्क, यवतमाल के संचालक आनंद भेले का था। उसी दिन निविदा खोलकर 7 लाख 51 हजार रुपये की बोली को मंजूरी भी दे दी गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि जब वह 10 लाख रुपये तक देने को तैयार था, तब कम राशि की निविदा को मंजूरी देना गंभीर अनियमितता और नगर परिषद को आर्थिक नुकसान पहुंचाने जैसा है।

पारदर्शी जांच की उठी मांग

स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि यदि धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व वाली यात्रा की निविदा प्रक्रिया में भी इस तरह की गड़बड़ी सामने आ रही है, तो यह बेहद गंभीर मामला है। लोगों ने प्रशासन से निविदा प्रक्रिया की पूरी फाइल सार्वजनिक करने और पारदर्शी जांच कराने की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। अब पूरे शहर की नजर जिला प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हुई है, क्योंकि यह मामला केवल एक ठेके का नहीं बल्कि नगर परिषद की विश्वसनीयता और पारदर्शिता से भी जुड़ गया है।

Wani nagar parishad rangnath swami yatra tender scam complaint

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 15, 2026 | 09:10 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Yavatmal
  • Yavatmal News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.