परीक्षा केंद्र 2177: 10वीं बोर्ड परीक्षा में पकड़े गए 3 बोगस परीक्षार्थी, प्रिंसिपल ने खुद करवाई एंट्री!

10th Board Exam Fraud Gondia: सालेकसा के कावराबांध में 10वीं बोर्ड परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा! एमपी के 3 डमी छात्र रंगे हाथों गिरफ्तार। मुख्याध्यापक और केंद्र संचालक की मिलीभगत की आशंका।
Flying squad caught 3 fake students from Madhya Pradesh appearing in the 10th Board Exam at Kavrabandh, Salekasa. Allegations against the Principal for illegal admissions.
बोर्ड परीक्षा (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Fake Candidates Kavrabandh Salekasa: सालेकसा तहसील के जिप हाईस्कूल कावराबांध में 10वीं बोर्ड परीक्षा चल रही है और साइंस - 2 की परीक्षा के दौरान फ्लाइंग स्क्वॉड ने परीक्षा केंद्र पर छापा मारकर 3 फर्जी विद्यार्थियों को किसी और के नाम पर परीक्षा देते हुए रंगे हाथों पकड़ा। तीनों फर्जी विद्यार्थी मध्यप्रदेश के लांजी तहसील के करंजा निवासी है। केंद्र संचालक ए.एस. कोरे की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

फर्जी परीक्षार्थियों के नाम वैभव सदानंद मटाले, समीर धर्मराज मटाले और मयंक ठमकलाल बनोठे है जो कारंजा, तहसील लांजी, मध्यप्रदेश निवासी बताए गए हैं, हर साल दूसरे राज्यों से बोगस विद्यार्थियों की भर्ती करके कावराबांध के जिप हाईस्कूल में स्कूल चलाया जा रहा है। इनमें से कई विद्यार्थी पूरे साल स्कूल नहीं आते। लेकिन स्कूल के रजिस्टर में उनकी उपस्थिति दिखाई जाती है।

वे विद्यार्थी सीधे परीक्षा देने आते हैं, जबकि कुछ विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचते ही नहीं। ऐसे में यहां कुछ शिक्षकों की मिलीभगत से बोगस विद्यार्थियों को भी रखा जा रहा है। इस साल भी यहां के मुख्याध्यापक एच.पी. दराडे ने मध्य प्रदेश से बोगस विद्यार्थियों को स्कूल में प्रवेश दिया था।

कुछ और फर्जी छात्र होने की शिकायत

13 मार्च शुक्रवार को जब साइंस-2 का पेपर चल रहा था, तो फ्लाइंग स्क्वॉड ने परीक्षा केंद्र पर छापा मारा और इन तीन फर्जी विद्यार्थियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। बोर्ड परीक्षा के दौरान लापरवाही बरतने वाले परीक्षा केंद्र संचालक आनंद कोरे ने खुद को बचाने के लिए इन तीन फर्जी छात्रों के खिलाफ सीधे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन यहां के कुछ छात्रों और कर्मचारियों ने यह भी कहा कि केंद्र संचालक और मुख्याध्यापक एच.पी. दराडे को पता था कि परीक्षा केंद्र पर फर्जी छात्र परीक्षा दे रहे हैं। सालेकसा पुलिस ने फर्जी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस निरीक्षक भूषण बुराडे के नेतृत्व में पुलिस उप निरीक्षक आनंद चव्हाण कर रहे हैं।

फर्जीवाड़े का विवरण

- परीक्षा केंद्र क्रमांक 2177 जिप हाईस्कूल व जूनियर कॉलेज कावराबांध, कक्ष क्रमांक 02 में रोल क्रमांक J148989 अंतर्गत छात्र का नाम- सुमीत जयचंद चौधरी के स्थान पर वैभव सदानन्द मटाले, उम्र 15 वर्ष, निवासी करंजा, तहसील लांजी, जिला बालाघाट (म.प्र.)।

- कक्ष क्रमांक 17 में रोल क्रमांक J149013 अंतर्गत छात्र का नाम- मयंक ठमकलाल बनोठे, उम्र 15 वर्ष, निवासी बापड़ी एच.एम. कारंजा, तहसील लांजी, जिला बालाघाट (म.प्र.)।

- कक्ष क्रमांक 23 में रोल क्रमांक J148971 अंतर्गत छात्र का नाम- समीर धर्मराज मटाले, उम्र 15 वर्ष, निवासी कारंजा, तहसील लांजी, जिला बालाघाट (M।P।) के तीन विद्यार्थियों ने 10वीं क्लास की परीक्षा का साइंस-2 पेपर पाने की साज़िश रची।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com