Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विजय वडेट्टीवार ने दिया CM फडणवीस के 13 सोल पुराने ट्वीट का जवाब, जानें कैसे आर्काइव तक पहुंची महंगाई की जंग?

Devendra Fadnavis Old Tweet: वडेट्टीवार ने फडणवीस का 2013 का एक पुराना ट्वीट शेयर कर महायुति सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्याज की कीमतों और किसानों की हालत पर छिड़ी यह जुबानी जंग अब और तेज हो गई है।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: May 18, 2026 | 09:29 PM

विजय वडेट्टीवार व देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Wadettiwar Slams Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र की राजनीति में वार पलटवार का दौर अब आर्काइव तक पहुँच गया है। नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का करीब 13 साल पुराना एक ट्वीट निकालकर वर्तमान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस ट्वीट के जरिए वडेट्टीवार ने न केवल महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा, बल्कि किसानों के असली रक्षक और कातिल कौन हैं, इस पर भी सवालिया निशान लगा दिए हैं।

क्या था फडणवीस का 2013 का वो ट्वीट?

13 अगस्त 2013 को, जब केंद्र में कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार थी और राज्य में भी कांग्रेस की सरकार थी तब देवेंद्र फडणवीस ने बढ़ती महंगाई पर तंज कसते हुए ट्वीट किया था की, भारत के इतिहास में पहली बार जरूरत (प्याज), सुविधा (पेट्रोल) और लक्जरी (बीयर) सब एक ही कीमत पर बिक रहे हैं। प्याज, पेट्रोल और बीयर… सब 80 रुपये में बिक रहा हैं।

शेतकऱ्यांनो डोळे उघडा… स्वतः मुख्यमंत्री सांगताय… २०१३ साली काँग्रेसचे सरकार असताना कांदा ८० रुपये किलो होता, पेट्रोल ८० रुपये लिटर होते. म्हणजेच पेट्रोल आजच्यापेक्षा स्वस्त होते आणि कांद्याला आजच्या पेक्षा कित्येक पटींनी जास्त भाव होता. आता सांगा, शेतकऱ्यांचे कैवारी कोण ?… pic.twitter.com/y4dsincQ4s — Vijay Wadettiwar (@VijayWadettiwar) May 18, 2026

सम्बंधित ख़बरें

रॉन्ग साइड ड्राइविंग ने उजाड़ दिए परिवार, बारातियों से भरे टेंपो और कंटेनर में भीषण भिड़ंत, 13 की मौत

NCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?

परिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते

धुले डबल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, तांत्रिक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को उतारा मौत के घाट

वडेट्टीवार का तीखा पलटवार

विजय वडेट्टीवार ने इसी ट्वीट का सहारा लेकर वर्तमान स्थिति की तुलना की है। उन्होंने कहा कि खुद फडणवीस मान रहे हैं कि 2013 में कांग्रेस के समय प्याज 80 रुपये किलो था और पेट्रोल भी 80 रुपये लीटर।

वडेट्टीवार ने कटाक्ष करते हुए पूछा, इसका मतलब है कि पेट्रोल आज (2026) की तुलना में तब काफी सस्ता था। प्याज के दाम तब आज की तुलना में कई गुना ज्यादा थे, जिससे किसानों को फायदा हो रहा था। अब आप ही बताइए, किसानों का रक्षक कौन है और उनका हत्यारा कौन?

प्याज बना सियासत का केंद्र

महाराष्ट्र की राजनीति में प्याज हमेशा से एक संवेदनशील मुद्दा रहा है। विजय वडेट्टीवार का यह हमला ऐसे समय में आया है जब राज्य के किसान प्याज के गिरते दामों और निर्यात नीतियों को लेकर नाराज हैं। फडणवीस के पुराने ट्वीट को हथियार बनाकर विपक्ष ने यह साबित करने की कोशिश की है कि भाजपा सत्ता में आने से पहले जिन कीमतों को महंगाई बताती थी, आज सत्ता में रहते हुए उन कीमतों को दिलाने में भी नाकाम साबित हो रही है।

यह भी पढ़ें: रॉन्ग साइड ड्राइविंग ने उजाड़ दिए परिवार, बारातियों से भरे टेंपो और कंटेनर में भीषण भिड़ंत, 13 की मौत

डिजिटल दौर में सोशल मीडिया का डर

यह घटना दिखाती है कि डिजिटल युग में राजनेताओं के पुराने बयान कभी भी उनके सामने चुनौती बनकर खड़े हो सकते हैं। वडेट्टीवार ने बड़ी ही चतुराई से फडणवीस के पुराने शब्दों को ही उनके खिलाफ हथियार बना लिया है। अब देखना यह है कि सत्ता पक्ष इस ट्वीट वॉर का क्या जवाब देता है।

Vijay wadettiwar slams devendra fadnavis on 2013 tweet

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 18, 2026 | 09:29 PM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra News
  • Vijay Wadettiwar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.