ठाणे में मूसलाधार बारिश से निचले इलाके जलमग्न, रविवार को भी रेड अलर्ट, नाले की दीवार और चाल की गैलरी गिरी
Thane Heavy Rain: ठाणे में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल और महापौर ने आपदा कक्ष का जायजा लिया। पिपलपाड़ा में नाले की दीवार ढह गई।
- Written By: रूपम सिंह
ठाणे में मूसलाधार बारिश (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Thane Heavy Rain IMD Red Alert: मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, ठाणे शहर एवं आस-पास के इलाकों में भारी बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश की वजह से ठाणे, दिवा, मुंब्रा, घोड़बंदर के निचले इलाकों में पानी भर गया। पिछले एक सप्ताह से हो रही बारिश के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
मौसम विभाग ने रविवार को भी भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिसको लेकर प्रशासन अलर्ट है। ठाणे की महापौर शर्मिला पिंपलोलकर एवं सांसद नरेश म्हस्के ने मनपा के आपदा व्यवस्थापन कक्ष का जायजा लिया, तो जिलाधिकारी डॉ। श्रीकृष्ण पांचाल ने जिलाधिकारी कार्यालय स्थित जिला आपदा व्यवस्थापन कक्ष पहुंच कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की तरफ से नागरिकों को सतर्क रहने एवं बिना कारण यात्रा नहीं करने के लिए कहा गया है।
मुंबई मौसम विभाग ने ठाणे जिले के लिए शनिवार, 4 जुलाई और रविवार, 5 जुलाई को रेड अलर्ट घोषित किया था। जिसको लेकर जिला प्रशासन ने शनिवार, 4 जुलाई को जिले के सभी आंगनवाड़ी के साथ-साथ प्राइमरी, सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी थी। रविवार को स्कूल कॉलेज बंद ही हैं। शुक्रवार को रात से ही ठाणे शहर सहित पूरे जिले में बारिश हो रही है। बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया।
सम्बंधित ख़बरें
चोरी की गाड़ियों को ‘लीगल’ बनाने का धंधा! भंडारा में 10 बाइकों के साथ गिरफ्तार हुआ आरोपी, साथियों की तलाश जारी
भंडारा में वन्यजीव शिकारियों पर वन विभाग का बड़ा क्रैकडाउन; दहेगांव से भारी मात्रा में अवशेष व देसी बंदूक जब्त
पुणे में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार, 29 जगहों पर गिरे पेड़, भीषण ट्रैफिक जाम, अगले 48 घंटे का ‘रेड अलर्ट’
मुंबई में भारी बारिश से थमी रफ्तार, 6 जुलाई तक रेड अलर्ट, भांडुप में धंसी सड़क, लेप्टो बीमारी का बढ़ा खतरा
ठाणे शहर के वंदना सिनेमा, गोखले रोड, राम मारुति रोड, घोड़बंदर हाईवे समेत कई निचले इलाकों में पानी भर गया। सड़कों पर पानी भरने के कारण ड्राइवरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक बहुत धीमा हो गया। दिवा, मुंब्रा और कलवा इलाकों में पानी भरने की खबर है। पानी भरने से लोगों को परेशानी हो रही है।
जिला आपदा प्रबंधन कक्ष पहुंचे DM
जिलाधिकारी डॉ.श्रीकृष्ण पांचाल, अपर जिलाधिकारी हरिश्चंद्र पाटिल, उप जिला चुनाव अधिकारी वैशाली माने ने शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय स्थित जिला आपदा व्यवस्थापन कक्ष में वहां चल रहे कामकाज का जायजा लिया। इस अवसर पर जिला आपदा व्यवस्थापन अधिकारी डॉ. अनिता जवंजाल ने जिला आपदा व्यवस्थापन कक्ष में हेल्पलाइन पर नागरिकों के आये फोन, उन पर दिए गए प्रतिसाद, की गयी उपाय योजना आदि की जानकारी जिलाधिकारी को दी।
यह भी पढ़ें:- पुणे में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार, 29 जगहों पर गिरे पेड़, भीषण ट्रैफिक जाम, अगले 48 घंटे का ‘रेड अलर्ट’
नाले की दीवार ढही शहर के पिपलपाड़ा स्थित तथागत गौतम बुद्ध सोसायटी के बगल में नाले की दीवार शनिवार को शाम लगभग सात बजे ढह गयी। जानकारी मिलने के तुरंत बाद मनपा आपदा व्यवस्थापन विभाग एवं नौपाडा प्रभाग समिति के कर्मचारी मौके पर पहुँच गए।
गैलरी का हिस्सा गिरा
नौपाडा इलाके में आंबेडकर रोड पर स्काई पिलर सोसायटी के बगल में एक पुरानी चाल की गैलरी का हिस्सा गिर गया, लेकिन इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। चाल में रहने वाले तीन
