Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 5 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चोरी की गाड़ियों को ‘लीगल’ बनाने का धंधा! भंडारा में 10 बाइकों के साथ गिरफ्तार हुआ आरोपी, साथियों की तलाश जारी

Bandara Lakhani Police: भंडारा की लाखनी पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार कर 10 चोरी की मोटरसाइकिलें और फर्जी आरसी स्मार्ट कार्ड बरामद किए। आरोपी के अन्य साथियों की तलाश जारी है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 05, 2026 | 09:42 AM

भंडारा, लाखनी पुलिस, बाइक चोर गिरफ्तारी (सोर्स-नवभारत फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Bandara Lakhani Police Bike Theft: भंडारा जिले में लाखनी पुलिस ने एक शातिर मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों के लिए फर्जी आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) स्मार्ट कार्ड तैयार कर उन्हें बेचने का धंधा करता था। पुलिस इस मामले में उसके अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है।

तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस सूत्रों के अनुसार, 22 फरवरी 2026 को पोहरा निवासी प्रकाश रूपचंद कांबले (25) अपनी हीरो स्प्लेंडर प्लस (एमएच-40 एएस-8285) से शंकरपट देखने गए थे। शाम करीब पांच बजे लौटने पर उनकी मोटरसाइकिल पार्किंग स्थल से गायब मिली। उन्होंने लाखनी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। लाखनी पुलिस थाने में हाल ही में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक आशीष गजभिये ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की।

पुलिस ने मंगलवारी पेठ, उमरेड, जिला नागपुर निवासी विक्की वसंता रामटेके (30) को आरोपी के रूप में चिन्हित किया। पुलिस टीम के उमरेड पहुंचने से पहले ही आरोपी को पुलिस की भनक लग गई। उसने 1 जुलाई को चोरी की गई मोटरसाइकिल लाखनी स्थित मोसीन बिरयानी सेंटर के पास छोड़ दी।

सम्बंधित ख़बरें

भंडारा में वन्यजीव शिकारियों पर वन विभाग का बड़ा क्रैकडाउन; दहेगांव से भारी मात्रा में अवशेष व देसी बंदूक जब्त

पुणे में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार, 29 जगहों पर गिरे पेड़, भीषण ट्रैफिक जाम, अगले 48 घंटे का ‘रेड अलर्ट’

मुंबई में भारी बारिश से थमी रफ्तार, 6 जुलाई तक रेड अलर्ट, भांडुप में धंसी सड़क, लेप्टो बीमारी का बढ़ा खतरा

नागपुर में पारिवारिक कलह का खूनी अंजाम: दामाद ने गहरी नींद में सो रहे ससुर मेहताब सिंह को उतारा मौत के घाट

पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। चोरी की मोटरसाइकिल और उसका फर्जी आरसी स्मार्ट कार्ड बरामद कर लिया गया। उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नूरूल हसन, अपर पुलिस अधीक्षक नीलेश मोरे तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी शिवम विसापुरे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक आशीष गजभिये, सहायक फौजदार सुरेश आत्राम तथा लाखनी पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से की। जांच पुलिस निरीक्षक आशीष गजभिये कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-भंडारा में वन्यजीव शिकारियों पर वन विभाग का बड़ा क्रैकडाउन; दहेगांव से भारी मात्रा में अवशेष व देसी बंदूक जब्त

आरोपी ने नागपुर, मौदा व रामटेक सहित कई क्षेत्रों से चुराई थी मोटरसाइकिलें

गहन पूछताछ में आरोपी ने लाखनी, पालांदुर, साकोली, मौदा, उमरेड, नागपुर और रामटेक क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों से कुल 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं, जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों के लिए फर्जी आरसी कार्ड तैयार कर उन्हें बेचता था, ताकि खरीदारों को वाहन चोरी का होने का संदेह न हो।

Lakhani police arrest bike thief recover 10 stolen motorcycles bhandara

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2026 | 09:42 AM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Crime News
  • Maharashtra News
  • Umred News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.