- Hindi News »
- Maharashtra »
- Vasai Virar Water Crisis Tanker Mafia Dirty Water Supply
Vasai Virar Water Crisis: महंगे दामों में मिल रहा बीमारी भरा पानी, स्वास्थ्य पर बड़ा खतरा
Vasai Virar में पानी की किल्लत के बीच टैंकर माफिया खदानों का दूषित पानी ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं। नागरिक मजबूरी में इसे खरीद रहे हैं, जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।
- Written By: अपूर्वा नायक

वसई विरार वॉटर टैंकर (सौ. AI Generated )
Vasai Virar Water Crisis Supply: वसई-विरार-एक तरफ कंक्रीट का जंगल बनता जा रहा वसई-विरार और दूसरी तरफ बूंद-बूंद पानी के लिए तरसते लोग।
इस विवशता का फायदा अब टैंकर माफिया ‘खदान का पानी’ बेचकर उठा रहे हैं। शहर के जिन इलाकों में महापालिका की पाइपलाइन नहीं पहुंची है, वहां माफियाओं ने समानांतर सत्ता कायम कर ली है।
खदानों में जमा दूषित और ठहरा हुआ पानी धड़ल्ले से सोसायटियों में सप्लाई किया जा रहा है, जिससे लाखों लोगों का स्वास्थ्य दांव पर लग गया है। नालासोपारा, विरार, नायगांव और वसई की सड़कों पर दौड़ते हजारों टैंकर आज डर का पर्याय बन चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Central Railway का मेगा ब्लॉक, 18-19 अप्रैल को लोकल सेवाएं प्रभावित, कई ट्रेनें डायवर्ट
रविवार को Western Railway पर जम्बो ब्लॉक, 19 अप्रैल को फास्ट ट्रेनों पर दिख सकता है सीधा असर
BMC Property Tax से 7,309 करोड़ की वसूली, प्लॉट कैटेगरी में बड़ा बकाया
BMC की नई पहल ‘Muvi Trap’ लॉन्च, मच्छरों की बढ़ती समस्या पर लगेगा ब्रेक
Vasai Virar में टैंकर का पानी पीने को मजबूर
पानी की किल्लत का आलम यह है कि नागरिक 1,500 से 2,000 रुपये प्रति टैंकर देने को मजबूर हैं। इतनी भारी कीमत चुकाने के बाद भी उन्हें जो मिल रहा है, वह बीमारियों का भंडार है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि टैंकर चालक अंधेरा होते ही सक्रिय हो जाते हैं और असुरक्षित खदानों व गंदे तालाबों से पानी भरकर ऊंची कीमतों पर बेचते हैं।
नगर निगम के सुरक्षा दावों की खुली पोल
Vasai Virar में खदान से मोटर पंप लगाकर दूषित पानी निकाला जा रहा था। प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर यह पानी रिहायशी इमारतों और झुग्गी-बस्तियों में सप्लाई किया जा रहा था। इस खुलासे ने नगर निगम के सुरक्षा दावों की पोल खोल कर रख दी है।
‘हमने दूषित पानी की आपूर्ति की शिकायतों को अत्यंत गंभीरता से लिया है। संबंधित क्षेत्रों के तत्काल निरीक्षण के निर्देश दिए गए है। नियमों का उल्लंघन करने वाले टैंकर चालकों और माफियाओं के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”
– दीपक सावंत अतिरिक्त आयुक्त, वसई-विरार मनपा
ये भी पढ़ें :- Central Railway का मेगा ब्लॉक, 18-19 अप्रैल को लोकल सेवाएं प्रभावित, कई ट्रेनें डायवर्ट
नागरिकों का धैर्य अब जवाब दे रहा है। स्थानीय लोगों ने वसई-विरार महानगरपालिका से ‘विशेष अभियान’ चलाने की मांग करते हुए हर टैंकर पर क्यूआर कोड या डिजिटल लॉग बुक अनिवार्य हो, जिससे पानी के स्रोत का पता चल सके। टैंकरों के पानी की नियमित लैब टेस्टिंग के लिए विशेष उड़न दस्तों का गठन किया जाए। असुरक्षित खदानों और तालाबों पर लगे अवैध पंपों को तुरंत जब्त कर मालिकों पर एफआईआर दर्ज हो, यदि आपके परिसर में आने वाले टैंकर के पानी का रंग मटमैला है या उसमें से दुर्गंध आ रही है, तो उसका उपयोग न करें। दूषित जल से टाइफाइड, हैजा, पीलिया और त्वचा रोग जैसी गंभीर बीमारियां होने की प्रबल संभावना रहती है, ऐसे मामलों की सूचना तत्काल स्थानीय वार्ड ऑफिसर को दें।
– भरत तिवारी, स्थानीय
Vasai virar water crisis tanker mafia dirty water supply
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Vasai Virar Water Crisis: महंगे दामों में मिल रहा बीमारी भरा पानी, स्वास्थ्य पर बड़ा खतरा
Apr 18, 2026 | 01:32 PMसेक्यूरिटी गार्ड Viral Video: मच्छरदानी के नीचे ड्यूटी करता गार्ड, वीडियो देख लोगों ने उठाए सवाल
Apr 18, 2026 | 01:32 PMमुंबई-नासिक हाईवे पर भीषण हादसा, शादी के कुछ ही दिन बाद बैंक कर्मी दंपत्ति की मौत, ट्रक ने कुचली खुशियां
Apr 18, 2026 | 01:29 PMडायमंड हार्बर में होगा दमदार दंगल, क्या अभिषेक बनर्जी के ‘अजेय किले’ में सेंध लगा पाएगी भाजपा?
Apr 18, 2026 | 01:29 PMचंद्रपुर मनपा सभापति के चुनाव में कांग्रेस ने पलटी बाजी, 5 में से 4 पदों पर कब्जा, संगीता भोयर बनीं सभापति
Apr 18, 2026 | 01:28 PMआधी आबादी की लड़ाई…संसद से सड़क पर आई! प्रियंका के आरोपों पर किरेन रिजिजू का जवाब, बताया महिला विरोधी
Apr 18, 2026 | 01:26 PMरणवीर सिंह की तारीफ के बावजूद नहीं माने Mukesh Khanna, बोले- ‘शक्तिमान’ के लिए चाहिए अलग छवि वाला अभिनेता
Apr 18, 2026 | 01:25 PMवीडियो गैलरी

2026 या पत्थर युग? बड़वानी में झोली में बंधकर अस्पताल पहुंचा बीमार बच्चा, विकास के दावों की निकली हवा
Apr 17, 2026 | 10:44 PM
‘यह महिला आरक्षण नहीं, पॉलिटिकल अवसरवाद है’, इकरा हसन ने संसद में मोदी सरकार पर उठाए सवाल
Apr 17, 2026 | 10:39 PM
‘पत्नी के पैर छूता हूं…’, संसद में रवि किशन का ये बयान सुनकर सन्न रह गया विपक्ष, देखें VIDEO
Apr 17, 2026 | 10:33 PM
शिवपुरी में BJP विधायक के बेटे का कहर, थार से 5 लोगों को मारी टक्कर और फिर दिखाई दबंगई- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:21 PM
‘ 2023 में पास हुआ बिल, तो अब तक लागू क्यों नहीं’, महिला आरक्षण पर संसद में डिंपल यादव का जोरदार भाषण- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:15 PM
संसद में राहुल गांधी ने सुनाई ‘जादूगर’ की कहानी, महिला आरक्षण बिल के बहाने सरकार पर कसा तंज- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:08 PM














