Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘वंदे मातरम राष्ट्रगान होना चाहिए’…रामगिरि महाराज के बयान पर मचा बवाल, जितेंद्र आव्हाड बोले- समय आ गया है जूते से पीटा जाए

धार्मिक नेता रामगिरि महाराज ने कहा है कि भारत का राष्ट्रगान ‘वंदे मातरम' होना चाहिए। रवींद्रनाथ टैगोर ने ‘जन गण मन' मूल रूप से बंगाली में लिखा था। रामगिरि महाराज ने अपने बयान को सही ठहराते हुए सफाई भी दे दी।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Jan 08, 2025 | 07:07 PM

वंदे मातरम' हमारा राष्ट्रगान होना चाहिए: रामगिरि महाराज (सौजन्यः सोशल मीडीया)

Follow Us
Close
Follow Us:

छत्रपति संभाजीनगर: आज-कल की राजनीति शब्दबाणों की राजनीति चल रही है। हर कोई अपने शब्दों के बाण चलाने को बेकाबू है। इस आधिकारिक स्थान पर आसनस्थ होते हुए जो बयान दिए जाते हैं, वे सोच-समझकर दिए जाएं, ऐसी सभी की अपेक्षा होती है। लेकिन क्या है कि जबान फिसल ही जाती है। राजनेताओं की तो जैसे यह आदत सी बन गई है। लेकिन अब इसमें धार्मिक नेता भी पीछे नहीं रहे हैं।

इससे पहले भी विवादित बयान देकर खुद विवादों में फंसे धार्मिक नेता रामगिरि महाराज की जुबान फिसल गई। इस बार अपने बयान से उन्होंने फिर बवाल मचा दिया। धार्मिक नेता रामगिरि महाराज ने कहा है कि भारत का राष्ट्रगान ‘वंदे मातरम’ होना चाहिए। रवींद्रनाथ टैगोर ने ‘जन गण मन’ मूल रूप से बंगाली में लिखा था। संविधान सभा ने 24 जनवरी 1950 को इसके हिंदी संस्करण को राष्ट्रगान के रूप में अपनाया था।

‘वंदे मातरम हमारा राष्ट्रगान होना चाहिए’

रामगिरि महाराज ने मंगलवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर में दावा किया, ‘‘यह गीत रवींद्रनाथ टैगोर ने 1911 में कोलकाता में गाया था। उस समय देश स्वतंत्र नहीं था। उन्होंने इसे तत्कालीन ब्रिटिश सम्राट जॉर्ज पंचम के सामने गाया था, जो भारत में अन्याय कर रहे थे। यह गीत देश को संबोधित नहीं था।” उन्होंने कहा, ‘‘हमें वंदे मातरम को राष्ट्रगान बनाने के लिए संघर्ष शुरू करना होगा। वंदे मातरम हमारा राष्ट्रगान होना चाहिए।”

सम्बंधित ख़बरें

श्रीक्षेत्र सराला बेट दिंडी का पंढरपुर की ओर प्रस्थान, पंढरी की वारी जीवन के दुख दूर करती है: रामगिरि महाराज

BJP के पाले हुए संत हैं रामगिरी, विजय वडेट्टीवार ने लिया आड़े हाथ

पैगंबर के खिलाफ विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, रामगिरी महाराज पर ठाणे में FIR दर्ज

शरद पवार गुट के MLA जितेंद्र आव्हाड ने बाबासाहेब आंबेडकर का पोस्टर फाड़ा, BJP ने किया प्रदर्शन

रामगिरि महाराज ने अपने बयान कि दी सफाई

बाद में जब पत्रकारों ने उनसे इस विवादास्पद टिप्पणी के बारे में पूछा तो रामगिरि महाराज ने कहा कि यह सम्मान या अनादर की बात नहीं है बल्कि सच बोलने की बात है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर सच बोलने को अनादर कहा जा रहा है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है।” रामगिरि की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार गुट के  नेता और विधायक जितेंद्र आव्हाड ने तो उन पर और भी भद्दी टिप्पणी कर दी।

महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

‘रामगिरि को जूते से पीटा जाए’-आव्हाड

जितेंद्र आव्हाड ने कहा, ‘‘अब समय आ गया है कि रामगिरि को जूते से पीटा जाए। अब उन्हें ‘जन गण मन’ पर भी आपत्ति है। तो उन्हें ‘राष्ट्रगान’ पर प्रतिबंध की मांग करनी चाहिए। अब ज्यादा हो गया है।” बता दें कि धार्मिक नेता रामगिरि महाराज ने पिछले साल पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम के बारे में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करके विवाद खड़ा कर दिया था, जिसके बाद महाराष्ट्र में उनके खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए थे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Vande mataram should be our national anthem said ramgiri maharaj

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 08, 2025 | 07:04 PM

Topics:  

  • Jitendra Awahad
  • Ramgiri Maharaj

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.