Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पैगंबर के खिलाफ विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, रामगिरी महाराज पर ठाणे में FIR दर्ज

पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने महाराष्ट्र के 2 जिलों में महंत रामगिरी के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए। पुलिस ने नाशिक के येवला और छत्रपति संभाजीनगर जिले के वैजापुर में रामगिरी के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं।

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Aug 17, 2024 | 03:26 PM

रामगिरी महाराज के खिलाफ ठाणे में प्राथमिकी दर्ज (सौजन्य सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर हिंदू धर्म से जुड़े नेता रामगिरी महाराज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया था कि हाल में नासिक जिले में सिन्नर तालुका के शाह पंचाले गांव में एक धार्मिक आयोजन के दौरान रामगिरी महाराज ने कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मुंब्रा पुलिस ने रामगिरी महाराज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 302 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से बात कहना) और कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिनमें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना, धर्म के आधार पर समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना, शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना और आपराधिक धमकी देने से संबंधित धाराएं शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में सांप्रदायिक तनाव की साजिश, नासिक में भड़का आंदोलन, मराठवाड़ा में तनावपूर्ण स्थिति

सम्बंधित ख़बरें

30 मिनट में पोस्टमार्टम, चीरफाड़ की जरूरत नहीं, एम्स में शुरू होगी वर्चुअल ऑटोप्सी प्रक्रिया

ULC Scam: फडणवीस-शिंदे को फंसाने की थी साजिश? रश्मि शुक्ला की रिपोर्ट में पूर्व DGP पर सनसनीखेज आरोप

धुले में आचार संहिता के दौरान बड़ी कार्रवाई, 30.17 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

Nagpur News: बीजेपी ने आठवले गुट को थमाया ठेंगा, खिलाफ में प्रचार करेंगे कार्यकर्ता

रामगिरी महाराज के खिलाफ राज्य के नासिक और छत्रपति संभाजीनगर जिलों में भी प्राथमिकियां दर्ज हैं। रामगिरी महाराज ने कहा है कि उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में यह बयान दिया था। उन्होंने शुक्रवार को कहा था, ‘‘मेरा एकमात्र मकसद हिंदुओं को एकजुट करना था। अब जो भी होगा, मैं उसका सामना करूंगा। अगर मामला दर्ज हुआ है तो मैं नोटिस आने पर इसे देखूंगा।”

दो जिलों में रामगिरी के खिलाफ मुकदमे दर्ज

जानकारी के लिए बता दें कि पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने 2 जिलों में महंत रामगिरी के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए। पुलिस ने नाशिक के येवला और छत्रपति संभाजीनगर जिले के वैजापुर में रामगिरी के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस ने बताया कि वैजापुर में एक स्थानीय व्यक्ति की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शिकायतकर्ता ने कहा कि उनके शब्दों से मुसलमानों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और दोनों समुदायों के बीच दरार पैदा हुई है। पुलिस ने बताया कि हाल ही में नासिक जिले की सिन्नर तालुका के शाह पंचाले गांव में एक धार्मिक आयोजन के दौरान रामगिरी महाराज ने यह आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Fir filed in thane against ramgiri maharaj for making controversial remarks against prophet

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 17, 2024 | 03:22 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Ramgiri Maharaj

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.