-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Up Deputy Chief Minister Brijesh Pathak Invites Maharashtra Cm And Governor To Attend Mahakumbh
महाकुंभ में शामिल होंगे महाराष्ट्र के सीएम और राज्यपाल! यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दिया न्योता
- Written By: रीना पंवार
प्रयागराज महाकुंभ 2025 में देश-विदेश से 40 करोड़ श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। 13 जनवरी से प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ में 6 प्रमुख शाही स्नान होंगे।

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
मुंबई : करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़े महाकुंभ मेले में इस बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन भी शामिल हो सकते हैं। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने रविवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल से राजभवन में मुलाकात की तथा उन्हें महाकुंभ में शिरकत करने का न्योता दिया। इसी तरह पाठक ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी महाकुंभ में आने का निमंत्रण दिया है। पाठक ने सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए उपरोक्त जानकारी।
उपमुख्यमंत्री ने पोस्ट में बताया कि राज्यपाल राधाकृष्णन एवं सीएम फडणवीस को महाकुंभ का न्योता दिए जाने के दौरान यूपी सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद भी उनके साथ मौजूद थे। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक महीने बाद दुनिया के सबसे बड़े मेले का आयोजन होने जा रहा है।
महाकुंभ के लिए तैयार प्रयागराज
प्रयागराज महाकुंभ 2025 में देश-विदेश से 40 करोड़ श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। दुनिया के सबसे बड़े मेले के लिए एक साल से तैयारी चल रही है। सीएम योगी ने महाकुंभ से जुड़ी तैयारियों के लिए डेडलाइन तय करते हुए 10 दिसंबर तक सारे काम पूरे कर लेने के निर्देश दे दिए हैं। इसलिए आयोजन से एक महीने पहले सभी तैयारियां अपने अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। घाटों को साफ किया जा रहा है और अलग-अलग सेक्टर में बांटा जा रहा है। लाइटें और कैमरे लगाए जा रहे हैं। सुरक्षा के लिए हजारों सीसीटीवी कैमरों को एआई कैमरों के साथ जोड़कर मॉनिटरिंग का प्रबंध किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नई पॉलिसी, 1 अगस्त से ‘डोमिसाइल सर्टिफिकेट’ हुआ अनिवार्य
SRPF जवान आत्महत्या मामले में नया मोड़: प्रेमिका और महिला कांस्टेबल को कौस्तुभ सांगले ने दी थी सुसाइड की चेतावन
मुंबई लोकभवन में सुरक्षाकर्मी ने खुद को मारी गोली, कोल्हापुर SRPF जवान की मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस
महाराष्ट्र में आपातकाल! नासिक में बादल फटने की आशंका और राज्य में भारी बारिश के बीच, सुप्रिया सुले की मांग
कुंभ क्षेत्र बना नया जिला
63000 हेक्टेयर जमीन पर बने कुंभ क्षेत्र को यूपी का नया जिला घोषित कर दिया गया है। इसमें कई नए कंस्ट्रक्शन किए जा रहे हैं। नए पुल बनाए जा रहे हैं। इस समय बड़ी-बड़ी जेसीबी मशीन पूरे घाट को समतल करने में लगी हैं, क्योंकि घाट किनारे कई सेक्टर बनाए जा रहे हैं, जिसकी तैयारी इस समय अंतिम चरण में है। महाकुंभ में आनेवाले श्रद्धालुओं के लिए सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र प्रयागराज की हर एक गली और सड़क के किनारे दीवारों में बनी हुई सुंदर-सुंदर वॉल पेंटिंग रहेंगी। इसके लिए देशभर से कारीगर बुलाए गए हैं, जो कई महीनों से सुंदर रंगों से प्रयागराज की दीवारों पर अलग-अलग राज्य की प्रसिद्ध पेंटिंग बना रहे हैं। महाकुंभ 2025 में हवाई यात्रियों के स्वागत के लिए प्रयागराज हवाईअड्डे में नया टर्मिनल भी बनाया जा रहा है।
‘प्रयागराज’ ब्रांड को ग्लोबल बनाने की तैयारी
प्रयागराज महाकुंभ 2025 के जरिए सीएम योगी ने ‘ब्रांड प्रयागराज’ को ‘ग्लोबल’ बनाने की भव्य तैयारी की है। इसे बड़ा अवसर बताते हुए उन्होंने कहा है कि कुंभ 2019 ने पूरी दुनिया में प्रयागराज की अच्छी छवि बनाई है। अब एक बार फिर अवसर मिला है। पूरी दुनिया से लोग प्रयागराज आने की तैयारी कर रहे हैं।
महाराष्ट्र की खबरों के लिए क्लिक करें
13 जनवरी से शुरू होगा महाकुंभ
प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ में 6 प्रमुख शाही स्नान होंगे। 13 जनवरी 2025 को पहला शाही स्नान होगा। 14 जनवरी को मकर संक्रांति को दूसरा, 29 जनवरी को मौनी अमावस्या तीसरा, चौथा शाही स्नान 2 फरवरी बसंत पंचमी, पांचवा शाही स्नान माघ पूर्णिमा 12 फरवरी, आखिरी शाही स्नान 26 फरवरी को महाशिवरात्रि 2025 को होगा।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए क्लिक करें
Up deputy chief minister brijesh pathak invites maharashtra cm and governor to attend mahakumbh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PMछत्रपति संभाजीनगर की रमाई आवास योजना पर विधायक अंबादास दानवे ने उठाऐ सवाल, करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग
Jul 07, 2026 | 10:42 PMSSC Delhi Police Constable 2025 Final Answer Key: फाइनल आंसर-की और मार्क्स जारी, इस तारीख तक करें डाउनलोड
Jul 07, 2026 | 10:39 PMTulsi Upay: क्या आप जानते हैं? योगिनी एकादशी पर तुलसी का यह छोटा सा उपाय खोल देगा बंद तक़दीर के ताले
Jul 07, 2026 | 10:38 PMSalman Khan Photos: नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
Jul 07, 2026 | 10:35 PMक्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PMसीहोर में कलयुगी बेटों की बेरुखी: 15 एकड़ जमीन बांटकर व्हीलचेयर पर जनसुनवाई में पहुंची 95 वर्षीय बुजुर्ग मां
Jul 07, 2026 | 10:33 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM














