Amit Shah: पुणे पहुंचे केंद्रीय मंत्री अमित शाह, सुनील तटकरे के घर करेंगे भोजन, क्या है इसके पीछे का रीजन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार की शाम पुणे पहुंच गए। आज सुबह 10:30 बजे वे रायगढ़ के पछाड़ में राजमाता जिजाऊ की समाधि पर जाएंगे। बाद में सुबह 11 बजे वे रायगढ़ किले का दौरा करेंगे।
- Written By: आकाश मसने
केंद्रीय मंत्री अमित शाह का स्वागत करते सीएम देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: एक्स@CMOMaharashtra)
पुणे: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार की शाम पुणे पहुंच गए। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राजस्व मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और केंद्रीय राज्य मंत्री व पुणे सांसद मुरलीधर मोहोल ने शाह का पुणे एयरपोर्ट स्वागत किया। पुणे पहुंचने के बाद शाह ने सीएम और सरकारी अधिकारियों के साथ मिल कर वहां के विकास कार्यों की समीक्षा की। शनिवार को शाह रायगढ़ किले में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे एनसीपी सांसद सुनील तटकरे के निवास पर दोपहर का लंच करेंगे।
अमित शाह शनिवार की सुबह 10:30 बजे रायगढ़ के पछाड़ में राजमाता जिजाऊ की समाधि पर जाएंगे। बाद में सुबह 11 बजे वे रायगढ़ किले का दौरा करेंगे। इस दौरान शाह, छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। बाद में उनकी उपस्थिति में किले पर कुछ कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। दोपहर 2 बजे शाह सुतारवाडी स्थित सुनील तटकरे के आवास पर जाएंगे। वे तटकरे के घर पर दोपहर का लंच करेंगे।
🔸 CM Devendra Fadnavis welcomed Union Home and Cooperation Minister Amit Shah as he arrived in Pune today.
🔸 केंद्रीय गृह व सहकार मंत्री अमित शाह यांचे आज पुणे येथे आगमन झाले. याप्रसंगी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी त्यांचे स्नेहपूर्वक स्वागत केले.
🔸 केंद्रीय गृह एवं… pic.twitter.com/dOVsqMSLYz — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) April 11, 2025
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
Uttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
नवी मुंबई में गुलाबी बहार! नेरुल के वेटलैंड्स पर उतरा हजारों फ्लेमिंगो का झुंड; देखें प्रकृति का यह नजारा
लाडकी बहीन योजना में अपात्र घोषित 70 लाख महिलाओं को मिला आखिरी मौका; दोबारा जमा कर सकेंगी दस्तावेज
पालकमंत्री पद को लेकर हो सकती बात
सूत्रों के मुताबिक इस दौरान रायगढ़ के पालक मंत्रीपद के पेंच को सुलझाने की भी पहल की जाएगी। रायगढ़ के पालक मंत्री पद के लिए शिंदे और अजित गुट में वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। शिंदे गुट अपने नेता भरत गोगावले का नाम आगे कर रहे हैं। जबकि अजित पवार गुट अदिति तटकरे को यह पद दिलाने के लिए जोरदार लॉबिंग कर रही है।
शाह के करीबी बनने की कोशिश
शिवसेना प्रवक्ता संजय शिरसाट ने कहा कि लाेकसभा सांसद सुनील तटकरे केंद्रीय मंत्री शाह को घर बुलाकर उनके करीबी बनने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि शाह के दौरे का पालक मंत्री मुद्दे से कोई लेना-देना नहीं है क्योंकि अमित भाई वरिष्ठ नेता हैं।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि सुनील तटकरे ने हमारे नेता को घर पर खाने के लिए आमंत्रित किया है। यह हमारी परंपरा और संस्कृति है। सुनी तटकरे महायुति गठबंधन की सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सांसद हैं।
