- Hindi News »
- Maharashtra »
- Umred Karhandla Safari Jeep Breakdown Tourists Panic Nagpur
नागपुर सफारी में बड़ा डर! उमरेड-करांडला अभयारण्य में जिप्सी खराब, आधे घंटे तक डर के साये में पर्यटक
Nagpur Safari News: नागपुर के उमरेड-पवनी-करांडला अभयारण्य में जंगल सफारी के दौरान जिप्सी बंद पड़ने से पर्यटकों में दहशत फैल गई। घने जंगल में करीब आधे घंटे तक पर्यटक फंसे रहे।
- Written By: अंकिता पटेल

नागपुर जंगल सफारी,(सोर्स: फोटो नवभारत)
Nagpur Safari Jeep Breakdown News: नागपुर गोंडोबा वनक्षेत्र के तहत उमरेड-पवनी-करांडला बन्यजीव अभयारण्य के गोठनगांव गेट से जंगल सफारी के लिए निकली जिप्सी अचानक घने जंगल के बीच बंद पड़ गई। इससे जिप्सी में सवार वरिष्ठ नागरिक, पर्यटकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान अगर कोई बाघ जिप्सी के आसपास आ गया तो जान बचाना मुश्किल हो सकता है इसकी कल्पना से ही पर्यटकों के मन में अलग-अलग ख्याल आ रहे थे। ऐसी स्थिति में इन पर्यटकों का कहना है कि उन्हें आधा घंटा जिप्सी पर बैठकर डर के साये में गुजारना पड़ा। इसके बाद इस कच्चे मार्ग से एक अन्य जिप्सी के गुजरने पर जिप्सी चालक ने मदद की मांग की।
जंगल में जिप्सी बंद, आधे घंटे बाद दूसरी गाड़ी से मिली राहत
दूसरे जिप्सी चालक व गाइड ने बंद जिप्सी को धक्का मारकर कुछ दूरी पर स्थित वन विभाग के एक स्टॉपिंग प्वाइंट तक किसी तरह पहुंचाया। वहां रुककर आधे घंटे तक इंतजार के बाद दूसरी जिप्सी स्टॉपिंग प्वाइंट पर पहुंची, जिसके बाद घबराए बुजुर्ग पर्यटकों ने राहत की सांस ली। उक्त घटना शुक्रवार को दोपहर 3।30 बजे के करीब की बतायी गई।
जिप्सी खराब होने से सफारी बाधित, पर्यटकों ने जताई नाराजगी
इस घटना से बुजुर्ग पर्यटकों के जंगल सफारी का रोमांच 1 घंटे तक परेशानी में बदल गया। पर्यटकों का आरोप है कि इसके बाद दूसरे जिप्सी चालक ने जल्दबाजी में जंगल भ्रमण कराया।
सम्बंधित ख़बरें
मानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
डॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
फिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
छत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
यह भी पढ़ें:-किसान आत्महत्या रोकने की कुंजी जल संवर्धन, हर गांव में जलक्रांति जरूरी; नागपुर में बोले नितिन गडकरी
जिप्सी बंद पड़ने से लेकर अगले स्टॉपिंग प्वाइंट तक दूसरी जिप्सी के इतंजार में पर्यटकों का 1 घंटा बर्बाद हो गया। वहीं शाम 5:30 से 6 बजे तक गेट तक वापस लौटने का नियम होने से पर्यटकों को जल्दबाजी में जंगल सफारी कराई गई। इसके चलते प्रवेश शुल्क और महंगा जिप्सी शुल्क अदा करने के बाद भी जंगल सफारी का पर्यटक सुकून से लुत्फ नहीं ले सके।
Umred karhandla safari jeep breakdown tourists panic nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
May 21, 2026 | 10:36 AMमानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
May 21, 2026 | 10:33 AMडॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
May 21, 2026 | 10:31 AMफिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 10:15 AMठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
May 21, 2026 | 10:15 AMसागर: भारी पड़ी SP के बंगले के सामने गुंडागर्दी, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस
May 21, 2026 | 10:08 AMछत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
May 21, 2026 | 10:06 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM










