बदलापुर कांड: उद्धव ठाकरे बोले- ‘महायुति’ सरकार में बहनों की बेटियां सुरक्षित नहीं, फास्ट ट्रैक अदालत में चले मुकदमा
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ठाणे जिले के एक स्कूल में दो बच्चियों के यौन शोषण के मामले में फास्ट ट्रैक अदालत में मुकदमा चलाने और जल्दी इंसाफ देने की मंगलवार को मांग की। ठाकरे ने पत्रकारों से कहा कि एक तरफ 'महायुति' सरकार महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना चला रही है, लेकिन बहनों की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।
- Written By: शुभम सोनडवले
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे (फोटो: ANI)
मुंबई. पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से बलात्कार और हत्या की घटना से देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच ठाणे जिले के बदलापुर में एक स्कूल में दो बच्चियों से दरिंदगी से लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है। इसी बीच शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ठाणे जिले के एक स्कूल में दो बच्चियों के यौन शोषण के मामले में फास्ट ट्रैक अदालत में मुकदमा चलाने और जल्दी इंसाफ देने की मंगलवार को मांग की।
ठाकरे ने पत्रकारों से कहा कि एक तरफ ‘महायुति’ सरकार महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना चला रही है, लेकिन बहनों की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।
कोलकाता में एक डॉक्टर के साथ बलात्कार के और उसके बाद हत्या की घटना का स्पष्ट संदर्भ देते हुए शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने कहा कि कुछ राज्यों को निशाना बनाकर महिलाओं के खिलाफ अपराध पर राजनीति की जा रही है। कोलकाता के मामले को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आलोचनाओं का सामना कर रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
NEET और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर उद्धव ठाकरे का केंद्र पर निशाना, सोनम वांगचुक के आंदोलन को दिया समर्थन
UBT को बताया उलेमा बचाव टोली, उद्धव के बाबर जनता पार्टी वाले तंज पर नरेश म्हस्के का पलटवार
‘जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं’… नागपुर में एकनाथ शिंदे का विपक्ष पर बड़ा हमला
महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज: मातोश्री में उद्धव ठाकरे से मिले एकनाथ खड़से; गुलाबराव पाटिल ने कसा तीखा तंज
यह भी पढे़ं: बड़ी खबर! बदलापुर मामले की जांच के लिए SIT का गठन, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की घोषणा
पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि जिस स्कूल में लड़कियों के साथ कथित तौर का यौन शोषण हुआ, उसका संबंध भाजपा नेताओं से है। उन्होंने कहा, “मामले की त्वरित सुनवाई होनी चाहिए और पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिलना चाहिए।”
पुलिस ने 17 अगस्त को स्कूल के एक अटेंडेंट को किंडरगार्टन की तीन और चार साल की दो छात्राओं के साथ यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया। शिकायत के अनुसार, उसने स्कूल के शौचालय में बच्चियों का यौन शोषण किया।
यह भी पढे़ं: बदलापुर में 3 साल की दो बच्चियों से यौन उत्पीड़न, अभिभावकों का स्कूल के सामने प्रदर्शन, पुलिस निरीक्षक का तबादला
इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने प्रधानाचार्य, क्लास टीचर और एक महिला अटेंडेंट को निलंबित कर दिया। इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुलिस को गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ बलात्कार के प्रयास का आरोप लगाने का निर्देश दिया था। (एजेंसी एडिटेट)
