Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उद्धव ठाकरे ने अब्दुल सत्तार पर साधा निशाना, कहा-सिल्लोड से इस ‘दाग’ को धोने के लिए एकजुट हो जनता

उद्धव ठाकरे ने अब्दुल सत्तार और उनके रिश्तेदारों पर सोयगांव और सिल्लोड में जमीन हड़पने का आरोप भी लगाया और कहा कि उन्होंने सरकारी जमीनों को हड़पने की कोशिश भी की है।

  • By रीना पंवार
Updated On: Nov 15, 2024 | 06:14 PM

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

छत्रपति संभाजीनगर : संभाजीनगर में एक दिन पहले हुई प्रधानमंत्री मोदी की रैली के बाद शुक्रवार को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी यहां रैली को संबोधित किया। इस दौरान उद्धव ठाकरे ने मोदी पर कटाक्ष करते हुए सवाल किया क्या राकांपा (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अब्दुल सत्तार जैसे नेताओं के लिए प्रचार करना भाजपा की संस्कृति है।

गुरुवार को हुई रैली के दौरान पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि इस चुनाव में मुकाबला संभाजी महाराज को मानने वाले देश भक्तों और औरंगजेब का गुणगान करने वालों के बीच है। वहीं, आज हुई रैली में उद्धव ठाकरे ने अब्दुल सत्तार द्वारा दिए विवादित बयान को लेकर भाजपा को निशाने पर लिया। बता दें कि अब्दुल सत्तार सिल्लोड से विधायक हैं जो छत्रपति संभाजीनगर जिले का हिस्सा है, वे राज्य मंत्री भी हैं।

महाराष्ट्र से जुड़ी ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अब्दुल सत्तार पर लगाए गंभीर आरोप

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख यहां एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के खिलाफ अपनी पार्टी के उम्मीदवार सुरेश बांकर के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री से पूछना चाहता हूं कि क्या ऐसे लोगों के लिए प्रचार करना भाजपा की संस्कृति है। सत्तार ने कैमरे के सामने सुले के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। भाजपा ने कर्नाटक में प्रज्वल रेवन्ना, जो कि दुष्कर्म मामले में आरोपी हैं, के लिए भी प्रचार किया था।” ज्ञात हो कि जनता दल (सेक्युलर) के नेता रेवन्ना के खिलाफ कई लोगों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, जिसके बाद इस साल 31 मई को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मोदी की मुंबई रैली पर साधा निशाना

अब्दुल सत्तार पर हमलावर होते हुए ठाकरे ने कहा कि यहां की जनता को इस बार के चुनाव में “सिल्लोड से इस दाग (सत्तार) को धोने के लिए एकजुट होना चाहिए। ठाकरे ने अब्दुल सत्तार और उनके रिश्तेदारों पर सोयगांव और सिल्लोड में जमीन हड़पने का आरोप भी लगाया और कहा कि उन्होंने सरकारी जमीनों को हड़पने की कोशिश भी की है। अपने भाषण में ठाकरे ने कहा कि यहां चुनाव कार्यालय भी उस जमीन पर है जो अवैध रूप से सत्तार के पास है। उन्होंने सत्ता में आने पर इस मामले की जांच करने का वादा भी किया। इस दौरान ठाकरे ने मोदी की मुंबई रैली को लेकर भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि इस रैली में काले कपड़े पहने मुस्लिम महिलाओं को शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई। बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी। चुनाव प्रचार के लिए कुछ ही दिन बाकी हैं। 18 तारीख की शाम को यहां चुनाव प्रचार थम जाएंगे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Uddhav thackeray accused abdul sattar of land grabbing in his rally

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 15, 2024 | 06:14 PM

Topics:  

  • Maharashtra Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप

2

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.