Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bhandara News: बावनथड़ी नहर में डूबने से दो युवकों की मौत, पिकनिक का आनंद मातम में बदला

Bawanthadi Canal Accident: तुमसर के अंबागढ़ किला क्षेत्र में बावनथड़ी नहर में डूबने से दो युवकों की मौत के बाद प्रशासन ने पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील की है और मामले की जांच जारी है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jan 31, 2026 | 07:38 PM

drowning tragedy (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ambagarh Fort Incident: तुमसर तहसील के ऐतिहासिक अंबागढ़ किला क्षेत्र में पिकनिक मनाने आए दो युवकों की बावनथड़ी मुख्य नहर के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। शनिवार, 31 जनवरी की शाम करीब पांच बजे हुई इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों की पहचान जागेश्वर यशवंत वाढीवे (29) और दीपक अरविंद वाढीवे (26) के रूप में हुई है, जो लाखनी तहसील के रामपुरी गांव के निवासी थे।

रामपुरी निवासी दोनों मित्र अपनी मोटरसाइकिल (एमएच-31 डीएल-0988) से अंबागढ़ किला घूमने आए थे। दिनभर किले की सैर करने के बाद वापसी के दौरान नहर का पानी देखकर वे नहाने उतर गए। हालांकि, राजीव सागर परियोजना से सिंचाई के लिए पानी छोड़े जाने के कारण नहर में जलस्तर काफी अधिक था और बहाव भी अत्यंत तेज था। पानी की गहराई और रफ्तार का अंदाजा न होने के कारण दोनों युवक तेज धारा में बहने लगे।

पानी का बहाव तेज था

किनारे पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने के लिए शोर मचाया और प्रयास भी किए, लेकिन बहाव इतना तेज था कि दोनों देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आंधलगांव पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभ में मृतकों की पहचान नहीं हो सकी, लेकिन नहर के किनारे रखे जागेश्वर के मोबाइल पर उसके दोस्त का फोन आने से दोनों की शिनाख्त हो गई। पुलिस ने तत्काल परिजनों को सूचित किया।

सम्बंधित ख़बरें

उर्स और पालकी के दिन हाजी मलंगगढ़ में भारी भीड़ की संभावना, रोपवे और यातायात पर विशेष प्रतिबंध लागू

बदली-बदली महाराष्ट्र की राजनिती से शिंदे के मंसूबों पर फिरा पानी, देवेंद्र हुए और मजबूत

Pune News: प्रफुल्ल, तटकरे, भुजबल, मुंडे…चौकड़ी की साजिश, बारामती में बड़ी महाभारत

अंबड में हवा में गोलीबारी; गिरोह संघर्ष से दहशत, लेखानगर परिसर में खलबली, संदिग्धों की तलाश में पुलिस टीमें रव

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

जैसे ही रामपुरी गांव में यह खबर पहुंची, पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्रशासन और पुलिस ने पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील की है। आंधलगांव पुलिस ने बताया कि वर्तमान में बावनथड़ी नहर पानी से लबालब भरी हुई है, जो देखने में आकर्षक लगती है, लेकिन अत्यंत खतरनाक हो सकती है।

ये भी पढ़े: अजितदादा के सपने… महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री बनने पर सुनेत्रा पवार को PM मोदी ने दी बधाई, कही ये बड़ी बात

स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस निरीक्षक नितीन राठौड मामले की आगे की जांच कर रहे हैं।

Two youths drown bawanthadi canal tumsar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 31, 2026 | 07:38 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • drowning in river
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.