पुणे में भीषण कार हादसे में दो ट्रेनी पायलट ने गवाई अपनी जान, अन्य दो लोग घायल
महाराष्ट्र के पुणे में एक भीषण कार हादसा होने की खबर सामने आई है। इस हादसे में दो ट्रेनी पायलट की मौत हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं।
- Written By: विधी शर्मा
पुणे में भीषण कार हादसा (फोटो-एक्स)
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक कार पेड़ से टकराने के कारण यह हादसा हुआ। इस हादसे में कार में सवार दो ट्रेनी पायलट की मौत हो गई है। साथ ही दो लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, प्राथमिक जांच के दौरान इस घटना में मृतकों की पहचान तक्षु शर्मा और आदित्य कनासे के रूप में हुई है। दोनों 21 वर्षीय थे और बारामती स्थित रेडबर्ड फ्लाइट ट्रेनिंग अकादमी में ट्रेनी पायलट थे। हादसे से पहले कार में सवार लोगों ने एक पार्टी की थी। इसी पार्टी के दौरान उन्होंने नशा किया। इसके बाद नशे की हालत में वाहन चलाने के कारण हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि यह हादसा जैनिकवाड़ी गांव के पास बारामती भीगवान रोड पर देर रात करीब साढ़े तीन बजे हुआ।
महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Pune, Maharashtra | 2 trainee pilots were killed and two others were injured in an accident on Baramati Bhigwan Road near Jainikwadi village. They are trainee pilots of a private aviation academy in Baramati. Prima facie information suggests that all four were drunk and the… pic.twitter.com/z9Z6zrngj3 — ANI (@ANI) December 9, 2024
पुलिस के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि ट्रेनी पायलट तक्षु शर्मा और आदित्य कनासे की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बारामती संभाग के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सुदर्शन राठौड़ ने बताया, “उन्होंने अपने कमरे में एक छोटी सी पार्टी की और शराब पी थी। वे डिनर के बाद स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) में घूमने निकले थे। कार तेज गति से भिगवान की ओर जा रही थी। इस दौरान एक मोड़ पर चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद कार तेजी से एक पेड़ से जा टकराई और सड़क पर पलट गई।”
पुणे से जुड़ी खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें…
इस दौरान कार में सवार कृष्ण सिंह और चेष्टा बिश्नोई इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मृतकों को पास के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस इस मामले में आगे जांच कर रही है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
