प्राइवेट वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से वसूली फिरौती, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुणे में अपराध बढ़ता ही जा रहा है। एक लड़की को सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राइवेट वीडियो भेजकर उसे ब्लैकमेल करने की घटना सामने आई है। वारजे मालवाड़ी पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
प्राइवेट वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से वसूली फिरौती, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
प्रतिकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

पुणे: शहर में दिन-ब-दिन अपराध दर बढ़ते ही जा रहा है। हाल ही में पुणे की एक युवती को प्राइवेट वीडियो को लेकर ब्लैकमेल करने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इस दौरान मामले में पुलिस ने आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। पीड़ित लड़की की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, एक 23 वर्षीय युवती को एक वीडियो को लेकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। अपराधियों ने पहले युवती को उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर मैसेज किया। फिर युवती के एक प्राइवेट वीडियो के स्क्रीनशॉट भेजकर वीडियो लीक करने की धमकी दी गई। साथ ही कहा गया कि अगर वीडियो को वायरल होने से रोकना है, तो पूरे 5 लाख रुपये देने होंगे।

पुलिस ने आगे बताया कि लड़की वीडियो वायरल होने के डर से घबरा गई और पैसे देने को राजी हो गई। इसी दौरान पुलिस ने आरोपियों को फिरौती लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। दरअसल, पीड़ित लड़की द्वारा शिकायत किए जाने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। जिसके आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई की और अपराधियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस द्वारा इस मामले में आगे की जांच जारी है।

पुणे में बढ़ रहे धोखाधड़ी के मामले

पुणे में धोखाधड़ी काफी हद तक बढ़ गई है। पिछले कुछ महीनों में साइबर चोरों ने अलग-अलग घटनाओं में ऑनलाइन प्रक्रिया से दो सीनियर सिटीजन के बैंक खातों से 70 लाख रुपये उड़ाने का मामला सामने आया था। इस मामले में एक 67 वर्षीय सीनियर सिटीजन चतु:श्रृंगी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में शिकायतकर्ता पाषाण क्षेत्र में रहता है।

सितंबर में साइबर चोरों ने पीड़ित सीनियर सिटीजन को सोशल मीडिया के जरिए एक मैसेज भेजा। चोरों ने पुलिस होने का दावा करते हुए कहा कि पीड़ित नागरिक का नाम एक अपराध में है। पुलिस बल का फर्जी पहचान पत्र भी भेजा। जिसके बाद वरिष्ठ नागरिक चोरों के झांसे में आ गए। चोरों ने कहा कि आपके बैंक खाते से मनी लॉन्ड्रिंग हुई है। इस मामले में केस दर्ज करने से बचने और जांच में मदद के लिए उन्हें तुरंत पैसे जमा करने होंगे। इसके बाद उसके बैंक खाते की गोपनीय जानकारी ले ली गई। इस जानकारी का दुरुपयोग कर उसके खाते से 45 लाख रुपये ट्रांसफर कर उनके साथ धोखाधड़ी की गई।

एक अन्य घटना में, तिलक रोड के एक 84 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक से भी इसी तरह 25 लाख रुपये की ठगी की गई। उनके मोबाइल फोन पर संपर्क कर उनके बैंक खाते की जानकारी ली गई। इसके बाद चोरों ने 25 लाख 40 हजार रुपये उड़ा लिए। चोर ने चोरी की रकम को अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किया है। पुलिस दल इस मामले में जांच कर रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com