परिवहन मंत्री सरनाईक बोले - स्मार्ट होंगी ST की नई बसें, AI कैमरों के साथ मिलेगी सुरक्षा सर्विस

परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बताया कि ST बसों को यात्रियों की सुविधा के लिए स्मार्ट बनाया जाएगा। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बस में सीसीटीवी लगाए जाएंगे।
परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने की बैठक
परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने की बैठक
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: आने वाले समय में एसटी यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के साथ-साथ समय पर बस सेवाएं प्रदान करने के लिए अत्याधुनिक तकनीकों से लैस "स्मार्ट बसें" खरीदी जाएंगी। यह बात परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने 3,000 नई बसों की खरीद के संबंध में बुलाई गई बस निर्माण कंपनियों की बैठक में कही। इस बैठक में एस.टी. निगम के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. माधव कुसेकर, अधिकारी और बस निर्माण कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

कई प्रणाली की जाएंगी स्थापित 
परिवहन मंत्री ने कहा कि नई लालपरी के साथ आने वाली सभी बसों में ए.आई. तकनीक आधारित कैमरे, जी.पी.एस. तकनीक, एल.ई.डी. टीवी, वाई-फाई, चालक ब्रेथ ॲनालाइज प्रणाली जैसी आधुनिक तकनीकों के साथ-साथ एंटी थेफ़्ट टेक्नोलॉजी और बस लॉक प्रणाली को एकीकृत तरीके से लगाया जाएगा, जिससे ये बसें यात्रियों के लिए अधिक सुरक्षित और आरामदायक होंगी। सुरक्षा को दी जाएगी प्राथमिकता 
सरनाईक ने कहा कि स्वारगेट बस स्टैंड पर हुई घटना के मद्देनजर अब यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। तथा यात्रा के दौरान बसों में यात्रियों के साथ किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सीसीटीवी लगाए जाएंगे।  इस कैमरे की "तीसरी आंख" चालक की ड्राइविंग शैली पर भी नजर रखेगी। साथ ही बसों में ऐसी व्यवस्था भी लगाई जाएगी, जिससे बस स्टॉप और आसपास के "पार्किंग" क्षेत्रों में खड़ी बसें भी पूरी तरह बंद रहेंगी।
राजस्व अर्जित करने में भी होगी मदद
  नई बसों में लगाई जाने वाली एलईडी टीवी वर विभिन्न विज्ञापन तथा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के संदेशों को यात्रियों तक तत्काल रूप से पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। परिणामस्वरूप, यात्री- यात्रा के दौरान भी वैश्विक घटनाओं के बारे में "अपडेटड" रहेंगे। इससे निगम को राजस्व अर्जित करने में भी मदद मिलेगा।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com